Wednesday, April 15, 2026
Homeबॉलीवुडमराठी एक्टर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में हुआ निधन,...

मराठी एक्टर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में हुआ निधन, ‘3 इडियट्स’ में निभाया था प्रोफेसर का रोल


Last Updated:

अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में ठाणे में निधन हो गया. उन्होंने 125 से अधिक फिल्मों और कई टीवी शो में काम किया था. आमिर खान की फिल्म ‘ 3 इडियट्स’ में अच्युत पोतदार प्रोफेसर की भूमिका में नजर आए थे.

अच्युत पोतदार का हुआ निधन, '3 इडियट्स' में निभाया था प्रोफेसर का रोलअच्युत पोतदार ने 125 से अधिक फिल्मों में किया था काम.
नई दिल्ली. मराठी एक्टर अच्युत पोतदार का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. अच्युत पोतदार ने आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स में प्रोफेसर का रोल निभाया था. वह ठाणे के जुपिटर अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भर्ती थे. वैसे उनके निधन का सही कारण अभी तक नहीं बताया गया है. उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाणे में किया जाएगा.

सिनेमा की दुनिया में अपनी पहचान बनाने से पहले अच्युत पोतदार इंडियन आर्मी में थे और बाद में भारतीय ऑयल कंपनी में काम किया. एक्टिंग के प्रति अपनी दीवानगी के कारण उन्होंने 1980 के दशक में फिल्मों और टेलीविजन में कदम रखा, जिसके बाद उन्होंने चार दशक से ज्यादा समय तक अपने हुनर का जलवा बिखेरा.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments