Madhuri Dixit All Time Hit Song : डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित ने करियर की शुरुआत में शाहरुख खान के साथ ऐसी शानदार फिल्म दी जो बॉक्स ऑफिस पर तो औसत रही थी लेकिन गाने और कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा था. इस फिल्म का एक गाना ‘जोरा-जोरी चने के खेत में…’ बहुत पॉप्युलर हुआ था. समीर के बोल थे. माधुरी दीक्षित ने इसमें अपनी अदाओं का जादू बिखेरा था. 6 मिनट के इस रोमांटिक सॉन्ग को आवाज दी प्लेबैक सिंगर पूर्णिमा श्रेष्ठ ने दी थी. सुपरस्टार शाहरुख खान ने निगेटिव रोल निभाकर दर्शकों का दिल लूटा था. 22 अप्रैल 1994 को रिलीज हुई फिल्म म्यूजिक आनंद मिलिंद का था. फिल्म का डायरेक्शन राहुल रवैल ने किया था.

