Monday, August 3, 2026
Homeराज्यराजस्तानश्रीगंगानगर के अफसरों में बंटनी थी बीकानेर से आ-रही रकम: बीज...

श्रीगंगानगर के अफसरों में बंटनी थी बीकानेर से आ-रही रकम: बीज निगम का नामित डायरेक्टर गैंग बनाकर कर रहा था वसूली, पढ़िए- चौंकाने वाला खुलासा – Sriganganagar News


बीकानेर में नकली बीज मामले में पकड़े गए बीज निगम निदेशक (नामित) जुगल किशोर बिश्नोई को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं।

.

85 लाख की रकम जुगल किशोर का भांजा स्वतंत्र बिश्नोई श्रीगंगानगर लेकर आ रहा था। ये रकम राजस्थान स्टेट सीड सर्टिफाइड एसोसिएशन से जुड़े एक बड़े एक व्यापारी के पास पहुंचाई जानी थी।

यहां से ये रुपए कृषि विभाग और बीज निगम के अधिकारियों और व्यापारियों तक पहुंचने थे। लेकिन इससे पहले एसीबी ने आरोपियों को पकड़ लिया। यह पूरी गैंग हर महीने व्यापारियों और बीज विक्रेताओं को डरा-धमकाकर पैसे वसूलती थी।

दरअसल, रविवार को ACB की कार्रवाई में जुगल बिश्नोई के बीकानेर स्थित घर से 1.59 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए, जबकि उनके भांजे स्वतंत्र बिश्नोई को लूणकरणसर में बस से 85 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया था।

बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर समेत 6 आरोपियों को सोमवार को बीकानेर एसीबी स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।

डेयरी संचालक बना नामित डायरेक्टर

जुगल किशोर बिश्नोई 2007 में श्रीगंगानगर के 19 KND गांव में साधारण दूध की डेयरी चलाते थे। 2008 में बीकानेर शिफ्ट होने के बाद कई पेस्टिसाइड कंपनियों में नौकरी की।

इसी दौरान बीएससी(एग्रीकल्चर) की। इंडोफिल कंपनी में काम करते हुए उन्होंने कथित तौर पर 3 करोड़ रुपए का घोटाला भी किया था, जिसके बाद कंपनी ने उन्हें निकाल दिया था।

2026 में उन्हें राजस्थान राज्य बीज निगम का निदेशक (नॉमिनेटेड) बना दिया गया।

आरोपियों की पूरी गैंग एक्टिव

एसीबी के अफसरों के अनुसार, रिश्वत लेने के मामले में जुगल बिश्नोई अकेले नहीं थे। उनके साथ श्रीगंगानगर जिले के कृषि विभाग से जुड़ी एक बड़ी टीम भी एक्टिव थी। इनमें जिले के कृषि विभाग के 6 अफसरों को जांच टीम ने रडार पर लिया है।

किसानों ने बताया- कृषि विभाग के अधिकारी अनुदानित डिग्गी का भौतिक सत्यापन समय पर नहीं करने और गुमराह कर पैसे की मांग करते हैं।

किसानों ने इसकी लिखित शिकायत भी की थी। लेकिन बीज निगम डायरेक्टर जुगल बिश्नोई ने अपने प्रभाव के चलते अभी तक कार्रवाई नहीं होने दी। आरोप है कि जुगल बिश्नोई कई महीनों तक बीज के सैंपल की रिपोर्ट अटकाए रखता था।

किसानों को नकली बीज हो रहे थे सप्लाई

किसानों का कहना है कि नकली बीज का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि, बीज विक्रेता किसानों को नकली बीज देते हैं, लेकिन किसानों को तब पता चलता है जब उनकी खेत में फसल नहीं होती।

खेती किसानी से जुड़े और नकली बीज विक्रेताओं के खिलाफ पैरवी करने वाले एडवोकेट लखविंदर सिंह का दावा है कि अगर एसीबी सही तरीके से जांच करें तो मामले में कई और बड़े मगरमच्छ भी सामने आ सकते हैं।

…. ये खबर भी पढ़िए…

बीज निगम डायरेक्टर और भांजे समेत 6 रिमांड पर:पांच दिन होगी पूछताछ; नकली बीज पास कराने के लिए 2.44 करोड़ लिए थे

नकली मूंगफली बीज घोटाले के मामले में बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर समेत 6 आरोपियों को बीकानेर एसीबी स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पूरी खबर पढ़िए

बीज निगम के निदेशक के घर से 1.58-करोड़ कैश बरामद:बस में 85 लाख रुपए लेकर जा रहा था भांजा; ACB ने नाकाबंदी कर पकड़ा

बीकानेर में ACB को प्राइवेट बस में सफर कर रहे युवक के पास 85 लाख रुपए नकद मिले। पूछताछ में सामने आया है कि ये रकम बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के श्रीगंगानगर स्थित ठिकाने पर पहुंचाई जानी थी। पूरी खबर पढ़िए



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments