Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यबिहारमिड डे मिल में फर्जी अटेंडेंस, प्रिंसिपल पर जुर्माना: सीतामढ़ी में...

मिड डे मिल में फर्जी अटेंडेंस, प्रिंसिपल पर जुर्माना: सीतामढ़ी में 73 हजार से अधिक का पेनल्टी, स्पष्टीकरण मांगा गया था – Sitamarhi News



सीतामढ़ी के मेजरगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय अखरडीहा में मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितता सामने आई है। शिक्षा विभाग ने इस पर सख्त कार्रवाई की है। जांच में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति से अधिक संख्या दर्शाकर MDM राशि की अधिक

.

जिला समन्वयक, मध्याह्न भोजन योजना द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया कि स्कूल स्तर पर उपस्थिति पंजिका में हेराफेरी की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कागजों में बच्चों की संख्या बढ़ाकर दिखाई गई, जबकि वास्तविक उपस्थिति कम थी। इसी फर्जी उपस्थिति के आधार पर MDM मद की राशि की अधिक निकासी की गई, जिसे गंभीर वित्तीय गड़बड़ी करार दिया गया है।

संबंधित प्रिंसिपल से विभागीय स्तर पर स्पष्टीकरण मांगा गया था

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित प्रिंसिपल से विभागीय स्तर पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि, प्रधानाध्यापक द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण विभाग को संतोषजनक नहीं लगा। यह जांच रिपोर्ट में उल्लिखित तथ्यों का खंडन करने में असफल रहा। विभाग ने इसे लापरवाही नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से की गई वित्तीय अनियमितता माना है, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ।

प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में कार्रवाई की गई

स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने और परिवर्तन मूल्य की राशि के दुरुपयोग को गंभीरता से लेते हुए प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मध्याह्न भोजन जैसी संवेदनशील योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले के अन्य विद्यालयों को भी यह संदेश दिया गया है कि MDM योजना में पारदर्शिता और ईमानदारी से समझौता करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments