Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमेरठ स्टेडियम और सीसीएसयू में 5 हजार लोग करेंगे योग: केंद्रीय...

मेरठ स्टेडियम और सीसीएसयू में 5 हजार लोग करेंगे योग: केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे योगाभ्यास – Meerut News


मेरठ में तमाम जगहों पर लगेंगे योग शिविर

मेरठ में आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शहर में 300 से अधिक स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे। जहां शहरवासी योगाभ्यास करेंगे। वहीं मेरठ कॉलेज में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री धर्

.

विभिन्न पार्कों में सामूहिक योग कार्यक्रम

दो मंत्री आज शहर में करेंगे योगाभ्यास

मेरठ में योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर समय से समस्त व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। सुबह 6 से 8 बजे, ऐतिहासिक इमारतों,जनपद की सभी ग्रामपंचायतों, सभी सरकारी कार्यालयों, सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल/कॉलेजों, नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, विभिन्न संस्थाओं, स्टेडियम,शहर के विभिन्न पार्कों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सभी चिह्नित स्थानों पर एक दिन पूर्व,नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचायत तथा ग्रामपंचायतों द्वारा साफ सफाई सुनिश्चित की जाएगी। ब्रह्माकुमारी संस्था,शिक्षा विभाग, क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग, गायत्री परिवार, क्रीड़ा भारती,पतंजलि योगपीठ, स्वास्थ्य विभाग, रेड क्रॉस सोसाइटी इत्यादि संस्थाओं द्वारा भी भागीदारी की जाएगी।

स्टेडियम में बनाया जाएगा सेल्फी पोइंट कैलाश प्रकाश स्टेडियम पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने, स्टेडियम की साफ सफाई, कार्यक्रम के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। स्टेडियम में सेल्फी प्वाइंट बनाने, पानी की स्टॉल लगाने के लिए भी निर्देश दिए गए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments