Tuesday, November 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमेले में जल परी शो का टैंक फटा: बहराइच में 4...

मेले में जल परी शो का टैंक फटा: बहराइच में 4 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर – Bahraich News




बहराइच जल परी शो के ग्लास टैंक का शीशा अचानक फट गया। टूटे शीशे की चपेट में आकर चार बच्चे घायल हो गए। दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसा फखरपुर कस्बे में सोमवार रात करीब 9 बजे दादा मियां के पास लगे मेले में हुआ। हादसे के समय फखरपुर थाना क्षेत्र के खालेपुर गांव के चार बच्चे शो देख रहे थे। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फखरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। रात 9 बजे शो के दौरान फटा शीशा सोमवार रात करीब 9 बजे मेले में जल परी शो चल रहा था। इसी दौरान ग्लास टैंक का शीशा फट गया। वहां मौजूद बच्चों पर टूटे शीशे के टुकड़े जा गिरे, जिससे चारों घायल हो गए। चार बच्चों को लगी चोट हादसे में आठ वर्षीय अर्श, सात वर्षीय बुरऊ, आठ वर्षीय अहद खान और नौ वर्षीय मोहम्मद सादिक घायल हुए। चारों बच्चे खालेपुर गांव के रहने वाले हैं। सीएचसी में कराया गया इलाज घटना के बाद घायलों को सीएचसी फखरपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना मिलने पर फखरपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर फखरपुर कस्बे में हुई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments