Wednesday, June 3, 2026
Homeबॉलीवुड'मैं एक बेहतर इंसान बन गया हूं', बॉबी देओल ने पूरी तरह...

‘मैं एक बेहतर इंसान बन गया हूं’, बॉबी देओल ने पूरी तरह छोड़ दी शराब, निजी जिंदगी में हुए खास बदलाव


Last Updated:

बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उन्होंने शराब पूरी तरह से छोड़ दी है. इस फैसले से उनकी जिदंगी में बड़ा बदलाव आया है. बॉबी देओल का कहना है कि शराब छोड़ने के बाद लोगों के साथ उनके रिश्ते और भी मजबूत हुए हैं.

बॉबी देओल ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज में अपनी एक्टिंग से जीता दिल.

नई दिल्ली. बॉबी देओल करियर की दूसरी पारी में अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीतते जा रहे हैं. हाल ही में वह ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में दिखे, जिसका डायरेक्शन आर्यन खान ने किया है. उन्हें सीरीज में दमदार फरफॉर्मेस के लिए खूब सराहा गया. बॉबी ने हाल ही में अपने व्यक्तिगत विकास, संयम और जीवन में मिले नए मौकों के बारे में खुलकर बात की.

बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में बॉबी देओल ने बताया कि उन्होंने शराब पूरी तरह से छोड़ दी है और इससे उनका जीवन बेहतर हो गया है. उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने छोड़ी है और इससे वास्तव में मुझे मदद मिली है. हर व्यक्ति का जीन अलग होता है और कोई नहीं समझता कि किसी भी प्रकार का नशा आप पर कैसे असर डाल सकता है. कुछ लोगों में ऐसे जीन होते हैं, जिनके कारण आप चीजों के आदी हो जाते हैं.’

बेहतर इंसान बन गए हैं बॉबी देओल

इस बदलाव को एक व्यक्तिगत निर्णय बताते हुए बॉबी ने कहा, ‘जिंदगी में आपको ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते. यह आवाज भीतर से आनी चाहिए. मुझे लगता है कि शराब छोड़ने के बाद मैं एक बेहतर इंसान बन गया हूं और मुझे लगता है कि मेरे रिश्ते अब उन सभी लोगों के साथ 100 गुना बेहतर हो गए हैं, जिन्हें मैं जानता हूं.’

बॉबी देओल ने की आर्यन खान की तारीफ

बॉबी देओल ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के डायरेक्टर आर्यन खान की भी तारीफ की. उन्होंने आर्यन को एक प्रतिभाशाली, फोकस्ड और अनुशासित फिल्ममेकर बताया. बॉबी ने कहा, ‘यह वैसा ही था जैसे मेरा खुद का बेटा मुझसे कह रहा हो, मैं यह चाहता हूं, मैं चाहता हूं कि आप इसे इस तरह करें. द बैड्स ऑफ बॉलीवुड जिस तरह से बनी है, वो सिर्फ आर्यन की वजह से है. उन्होंने इसे पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया है.’

‘एनिमल पार्क’ में नजर आएंगे बॉबी देओल

बताते चलें कि ‘एनिमल’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में शानदार परफॉर्मेंस के बॉबी अगली अब ‘एनिमल पार्क’ के लिए तैयार हो रहे हैं, जिसके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं. रणबीर कपूर, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना भी इस मूवी का हिस्सा होंगे. हालांकि, अभी फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘मैं एक बेहतर इंसान बन गया हूं’, बॉबी देओल ने पूरी तरह छोड़ दी शराब



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments