Tuesday, May 26, 2026
Homeबॉलीवुड'मैं पर्दा प्रथा के खिलाफ हूं लेकिन...', हिजाब कंट्रोवर्सी पर जावेद अख्तर...

‘मैं पर्दा प्रथा के खिलाफ हूं लेकिन…’, हिजाब कंट्रोवर्सी पर जावेद अख्तर का बयान, बोले-‘नीतीश कुमार माफी मांगे’


Last Updated:

जायरा वसीम और सना खान के बाद अब हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर दिए गए बयान के लिए उन्हें बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए.

जावेद अख्तर ने दिया रिएक्शन

नई दिल्ली. हिजाब विवाद को लेकर देश में चल रही सियासी बहस पर मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर दिए गए बयान के लिए उन्हें बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए.

जावेद अख्तर का कहना है कि हिजाब जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना गलत है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है.खासतौर पर इस तरह के मुद्दों पर नेताओं को बेहद सोच-समझकर बयान देना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर समाज पर पड़ता है.

जावेद अख्तर ने की कड़ी आलोचना

जावेद अख्तर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जो कोई भी मुझे थोड़ा बहुत भी जानता है, उसे पता है कि मैं पर्दा प्रथा के कितना खिलाफ हूं, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मैं श्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ किए गए कृत्य को किसी भी तरह से स्वीकार कर लूं. मैं इसकी घोर निंदा करता हूं. श्री नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.

वायरल हो रही जावेद अख्तर की पोस्ट

तेजी से वायरल हो रहा नीतीश कुमार का वीडियो

गौरतलब है कि यहां घटना तब घटी जब सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में 1000 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे थे. उस दौरान घटना के बाद कथित वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब इसी मामले पर जावेद अख्तर ने भी अपनी राय जाहिर की हैं. दरअसल, पटना में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हिजाब पहने एक डॉक्टर मंच पर आई.नीतीश कुमार ने एक हाथ से नियुक्ति पत्र पकड़ा और दूसरे डॉक्टर का नकाब नीचे खींच कर हटा दिया. सीएम के ऐसा करने से महिला डॉक्टर थोड़ा असहज दिखीं, और कुछ लोग हंसते हुए भी नजर आए.

बता दें कि ये इस विवादित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.इस जावेद अख्तर से पहले भी हिंदी सिनेमा के जगत के कई लोग अपनी राय जाहिर कर चुके हैं.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘मैं पर्दा प्रथा के खिलाफ हूं…’, हिजाब कंट्रोवर्सी पर जावेद अख्तर का बयान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments