Sunday, June 14, 2026
Homeबॉलीवुड'मैं फिर से पुराना...', पत्नी की शिकायतों पर मोहित सूरी ने तोड़ी...

‘मैं फिर से पुराना…’, पत्नी की शिकायतों पर मोहित सूरी ने तोड़ी चुप्पी, Saiyaara की सक्सेस के बीच कही ये बात


नई दिल्ली. फिल्ममेकर मोहित सूरी इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘सैयारा’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक मूवी धमाल मचा रही है. दुनियाभर में फिल्म 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. इस बीच निर्देशक मोहित सूरी ने बताया कि फिल्म की सफलता के कारण वह अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं.

मोहित ने बताया कि फिल्म की सफलता के चलते वह अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं. उनकी पत्नी उदिता गोस्वामी को इस बात की शिकायत है कि मोहित अपनी व्यस्तता के कारण घर पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं. हालांकि, मोहित इसे सुखद एहसास मानते हैं.

शायद ही ऐसी फिल्म दोबारा बन पाए

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में मोहित सूरी ने ‘सैयारा’ की सफलता पर खुशी जताई. उन्होंने बताया, ‘हर शाम 6 से 9 बजे तक मैं फोन पर रहता हूं, क्योंकि मुझे इंतजार रहता है कि थिएटर्स से शाम के शो की जानकारी मिले. लोग फोन करके अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं, कुछ तो भावुक और रोते हुए बात कर रहे हैं. यह प्यार देखकर मुझे लगता है कि ऐसी फिल्म शायद ही दोबारा बन पाए. यह मेरे लिए बेहद खास है.’

मोहित सूरी की पत्नी को रहती है शिकायत

मोहित सूरी ने अपनी पत्नी उदिता गोस्वामी की शिकायतों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं उदिता से कहता हूं कि मैं बाहर पार्टी करने नहीं जा रहा. मैं घर पर ही बैठकर दर्शकों का प्यार महसूस कर रहा हूं. मुझे 2-3 हफ्ते दीजिए, जब फिल्म का थिएटर में शानदार दौर पूरा हो जाएगा, तब मैं फिर से पुराना मोहित बन जाऊंगा.’

चार्टबस्टर बना सैयारा गाना टाइटल ट्रैक

‘सैयारा’ का म्यूजिक भी चार्टबस्टर साबित हुआ है. फिल्म का टाइटल ट्रैक दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है, वहीं गाना ‘बर्बाद’ अपनी गहराई और शानदार वीडियो के लिए चर्चा में है.

कैसे हुई थी ‘बर्बाद’ गाने शूटिंग

‘बर्बाद’ के बारे में मोहित ने बताया, ‘इस गाने की शूटिंग में जैसे भगवान का आशीर्वाद था. एक सीन में जहां दो किरदार पहली बार करीब आ रहे थे, वह शॉट इतना लंबा नहीं होना था. मैंने कैमरा चलने दिया और एक्टर्स ने इसे बखूबी निभाया. उसी समय लाइट भी सही पड़ी. यह एक जादुई पल था. हमने दूसरी बार वैसा शॉट लेने की कोशिश की, लेकिन वह जादू दोबारा नहीं बन पाया. जब सब कुछ सही होता है, तो वह फिल्म निर्माण का जादू कहलाता है.’

दुनियाभर में ‘सैयारा’ की हुई बंपर कमाई

अहान पांडे और अनित पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ भारत में अब तक 291.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में यह मूवी 450 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments