- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; India Pakistan Border Mock Drill | Coronavirus Outbreak Cases
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर देश में बढ़ते कोरोना केस की रही। एक खबर मानसून की रही, 8 दिन पहले दस्तक देने वाला मानसून 17 राज्यों तक पहुंच गया है।
सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगटोक में सिक्किम के स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर और कूचबिहार जाएंगे। इसके बाद बिहार में पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।
- पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार IPL प्लेऑफ में भिड़ेंगी।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. जम्मू कश्मीर-राजस्थान समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल स्थगित, पंजाब में 3 जून को होगा पाकिस्तान से सटे 6 राज्यों में गुरुवार को होने वाली मॉकड्रिल स्थगित कर दी गई है। इनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल थे। इसे ऑपरेशन शील्ड नाम दिया गया है। पंजाब में 3 जून को ड्रिल होगी। बाकी राज्य नई तारीखों का ऐलान जल्द करेंगे।
इससे पहले 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल हुई थी। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाती है और इमरजेंसी में बचाव के तरीके समझाए जाते हैं।

2. देश में 1200 कोरोना केस, अबतक 12 मौतें; UP-बिहार दौरे पर PM मोदी के नजदीक रहने वालों के टेस्ट होंगे देशभर में फिलहाल कोरोना वायरस के 1200 एक्टिव केस हैं। अब तक 12 कोविड पेशेंट की मौत हुई है। केरल में सबसे ज्यादा 430 कोरोना पेशेंट हैं। महाराष्ट्र में 325 मरीज हैं, जिनमें से 316 मरीज सिर्फ मुंबई में हैं। प्रधानमंत्री मोदी 29-30 मई को UP-बिहार दौरे पर रहेंगे। PM के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की काेराेना जांच होगी।

3. दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट 9वें टेस्ट में फेल; लॉन्चिंग के 30 मिनट बाद खोया कंट्रोल

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का 9वां टेस्ट फेल हो गया। लॉन्चिंग के करीब 30 मिनट बाद स्टारशिप ने कंट्रोल खो दिया। पृथ्वी के वातावरण में एंटर करते ही इसमें ब्लास्ट हो गया। ये लगातार तीसरी बार है जब स्टारशिप आसमान में ही नष्ट हुआ। हालांकि, बूस्टर ने अमेरिका की खाड़ी में हार्ड लैंडिंग की।
पूरी तरह से रीयूजेबल है स्टारशिप सिस्टम: स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट (ऊपरी हिस्सा) और सुपर हैवी बूस्टर (निचला हिस्सा) को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। इस व्हीकल की ऊंचाई 403 फीट है। ये पूरी तरह से रीयूजेबल है और 150 मीट्रिक टन भार ले जाने में सक्षम है। स्टारशिप सिस्टम 100 लोगों को एक साथ मंगल ग्रह पर ले जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर…
4. धान, सोयाबीन समेत 14 खरीफ फसलों की MSP बढ़ी; किसान क्रेडिट कार्ड पर कम ब्याज में लोन मिलेगा केंद्र सरकार ने धान, कपास, सोयाबीन, अरहर समेत खरीफ की 14 फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2,369 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 69 रुपए ज्यादा है।
MSP में 23 फसलें शामिल हैं:
- 7 प्रकार के अनाज (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी और जौ)
- 5 प्रकार की दालें (चना, अरहर/तुअर, उड़द, मूंग और मसूर)
- 7 तिलहन (रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, निगरसीड)
- 4 व्यावसायिक फसलें (कपास, गन्ना, खोपरा, कच्चा जूट)

5. मणिपुर में BJP विधायकों ने सरकार बनाने का दावा किया, गवर्नर के पास पहुंचे; 10 विधायक, 8 BJP के

BJP विधायक थोकचोम राधेश्याम ने दावा किया कि 44 विधायक मणिपुर में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।
मणिपुर में 10 विधायकों ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इनमें 8 भाजपा, NPP और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं। इन्होंने दावा किया है इनके पास 44 विधायकों का समर्थन है। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 31 है।
मणिपुर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन: मणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है। 9 फरवरी को BJP सरकार का नेतृत्व करने वाले तत्कालीन CM एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया था। बीरेन सिंह पर राज्य में डेढ़ साल से ज्यादा समय तक चली हिंसा न रोक पाने के चलते काफी दबाव था। मणिपुर में 3 मई, 2023 से जारी जातीय हिंसा में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
6. विजय शाह केस- सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को सुनवाई से रोका; SIT को जुलाई तक का वक्त दिया कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को मामले पर सुनवाई न करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि SIT ने गवाहों के बयान लिए हैं, मोबाइल समेत कुछ सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। SIT ने कुछ और समय मांगा है। मामले की अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगी।
मंत्री शाह से नहीं की गई पूछताछ: स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन 19 मई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही हुआ था। SIT ने 6 दिन जांच की, लेकिन मंत्री विजय शाह से अभी तक कोई पूछताछ नहीं की गई। सूत्रों का कहना है कि मंत्री का वीडियो में रिकॉर्ड बयान ही बड़ा सबूत है। उन्होंने माफी मांगने का तीसरा वीडियो जारी कर ये भी साबित कर दिया कि उनका बयान आपत्तिजनक था। पढ़ें पूरी खबर…
7. मानसून ने अब तक 17 राज्य कवर किए; राजस्थान में गर्मी-बारिश और धूलभरी आंधी चली

देश के 17 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। बुधवार को मानसून समय से 12 दिन पहले छत्तीसगढ़ और 13 दिन पहले ओडिशा पहुंचा। महाराष्ट्र के मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में बुधवार को भारी बारिश हुई। मध्यप्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। वहीं राजस्थान के बूंदी में तेज गर्मी पड़ रही है। उदयपुर, चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा में बारिश, जबकि जैसलमेर में धूलभरी आंधी चली।

8. यूक्रेन पर हमलों से नाराज ट्रम्प की पुतिन को चेतावनी, कहा- मेरी वजह से ही रूस अभी तक बचा है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पुतिन आग से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे नहीं होते तो रूस के साथ बहुत बुरा हो चुका होता। ट्रम्प का यह बयान यूक्रेन पर जारी हवाई हमलों के बाद आया। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प इस हफ्ते के आखिर तक रूस पर नए प्रतिबंध लगा सकते हैं।
ट्रम्प के बयान की वजह: रूस ने 24 मई को यूक्रेन पर 3 साल में सबसे बड़ा हवाई हमला किया था, जिसके बाद से ट्रम्प खुलकर पुतिन की आलोचना कर रहे हैं। रूस ने कीव पर 9 बैलिस्टिक मिसाइलों, 60 क्रूज मिसाइलों और 298 ड्रोन से हमला किया था। ट्रम्प ने यह भी कहा था कि पुतिन पूरी तरह पागल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: एक अधिकारी तीनों सेनाओं के जवानों पर एक्शन ले सकेगा: देश में इंटर सर्विस ऑर्गनाइजेशन नियम लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: जस्टिस वर्मा के खिलाफ सरकार महाभियोग ला सकती है: मानसून सत्र में प्रस्ताव संभव; कैश कांड के दोषी जज के घर जले नोट मिले थे (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: गुजरात में सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर के फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजे थे: गूगल मैप भी दिया, शक-इसी के बाद ड्रोन हमले हुए; गिरफ्तार शख्स से ATS की पूछताछ (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: भाजपा सांसद बोले- आतंकी फिर हमले की तैयारी में थे: इसलिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया; उम्मीद थी पाकिस्तान आतंकियों पर एक्शन लेगा पर नहीं लिया (पढ़ें पूरी खबर)
- बिजनेस: हिंडनबर्ग केस में SEBI की पूर्व चीफ को क्लीनचिट: लोकपाल ने कहा- माधबी बुच के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: भारत में बने कावेरी इंजन की रूस में फ्लाइंग टेस्टिंग: लंबी दूरी के स्टेल्थ ड्रोन में इस्तेमाल होगा; छोटे फाइटर प्लेन में भी लगाने का प्लान (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: ऑपरेशन सिंदूर ने PAK एयरफोर्स को 5 साल पीछे धकेला: रिपोर्ट में दावा- भारतीय हमले के दौरान लाचार हो गई थी पाकिस्तानी वायुसेना (पढ़ें पूरी खबर)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
कोच्चि में सड़कों पर घूमता दिखा शुतुरमुर्ग

केरल के कोच्चि के पास अलुवा की सड़कों पर एक शुतुरमुर्ग घूमता नजर आया। यह विशाल पक्षी शहर में भटक गया था। एक शख्स ने उसकी मदद की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैैं।
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
- आज का एक्सप्लेनर: हफ्तेभर में कोरोना के 3 गुना मामले; क्या वैक्सीन भी नहीं रोक पाएगी नया वैरिएंट; क्या फिर से लग सकता है लॉकडाउन
- ‘पाकिस्तान में मारकाट मची, भागकर कैथल आए, फिर उजड़ जाएंगे’: गांववाले बोले- 77 साल से यहां, कहां जाएंगे; ASI का दावा- हमारी जमीन
- IPL प्लेऑफ टीमों में कौन सबसे मजबूत: गुजरात का टॉप ऑर्डर सबसे दमदार; कोहली ने लगाई 8 फिफ्टी, मुंबई के तेज गेंदबाज घातक
- स्पॉटलाइट-समय से पहले क्यों आया मानसून,टूटा 107 साल का रिकॉर्ड: क्या जल्दी आने की वजह से जल्दी चला भी जाएगा, इसके फायदे और नुकसान
- रिलेशनशिप एडवाइज- हम दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं: हम शादी नहीं करना चाहते, लेकिन ये बात अपने कंजरवेटिव पेरेंट्स को कैसे बताएं
- जूतों की बदबू से छुटकारा पाने के आसान हैक्स: सिर्फ पसीना नहीं, बैक्टीरिया भी है जिम्मेदार, जानें 11 आसान उपाय
- क्या फिर लौट सकती है कोरोना महामारी?: गुजरात और तमिलनाडु में मिले नए सब-वैरिएंट, एक्सपर्ट से जानें ये कितने खतरनाक
🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

वृष राशि वालों के नए काम की योजना बन सकती है। तुला राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…