Last Updated:
रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. इस फिल्म ने लगभग 1800 करोड़ रुपए का बिजनेस ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. इससे पहले आई ‘धुरंधर’ ने भी बॉक्स ऑफिस 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर से पहले दीपिका ने 1000 करोड़ी 2 और 2000 करोड़ी 1 ब्लॉकबस्टर दी है.
रणवीर सिंह के साथ-साथ ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सक्सेस को लेकर दीपिका पादुकोण भी बहुत खुश हैं. इन दोनों ही फिल्मों ने रणवीर के स्टारडम को काफी ऊंचा कर दिया है. लेकिन दीपिका का स्टारडम भी कम नहीं है. उन्होंने रणवीर से कुछ साल पहले ही 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली दो ब्लॉकबस्टर और 2000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली एक फिल्म दी है. कौन-सी हैं ये तीन फिल्में आइए जानते हैं.

दीपिका पादुकोण ने साल 2023 में आई ‘पठान’ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम संग काम किया. यह एक एक स्पाई-एक्शन फिल्म है जिसमें शाहरुख खान एक रॉ एजेंट पठान का किरदार निभाते हैं. दीपिका पादुकोण फिल्म में रूबिना मोहसिन नाम की ISI एजेंट हैं, जो शुरुआत में दुश्मन के साथ होती हैं लेकिन बाद में देशहित के लिए पठान के साथ मिल जाती हैं. दोनों मिलकर एक खतरनाक आतंकी संगठन और उसके लीडर जिम (जॉन अब्राहम) को रोकने की कोशिश करते हैं.

‘पठान’ में में हाई-ऑक्टेन एक्शन, इंटरनेशनल लोकेशन और जासूसी का रोमांच देखने को मिलता है. यह फिल्म 250 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी. इसने भारत में 543 करोड़ रुपए कमाए, जबकि दुनियाभर में 1050 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और दीपिका का ग्लैमरस व एक्शन अवतार काफी चर्चित रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

2023 में दीवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘जवान’ में भी दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ नजर आईं. शाहरुख डबल रोल में हैं. दीपिका पादुकोण इसमें एक खास ऐश्वर्या राठौर का रोल निभाती हैं, जो एक साहसी महिला और मां हैं. उनका किरदार फिल्म की कहानी को भावनात्मक गहराई देता है. दीपिका का किरदार अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है.

‘जवान’ 300 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी. इसने भारत में 640 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया जबकि दुनियाभर में 1150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की. फिल्म में दीपिका का कैमियो छोटा होते हुए भी बहुत प्रभावशाली रहा और उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया. फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया था.

इससे पहले, साल 2017 में आई ‘एक्सएक्सएक्सः द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से दीपिका पादुकोण ने डेब्यू किया. दीपिका ने फिल्म में सेरेना उंगर का रोल निभाया. फिल्म में विन डीजल मुख्य भूमिका में हैं. कहानी जेंडर केज नाम के एक्स-ट्रीम एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खतरनाक डिवाइस पंडोर बॉक्स को हासिल करने के मिशन पर है.

दीपिका पादुकोण का फिल्म में एक मजबूत, रहस्यमयी और खतरनाक योद्धा का है, जो अंत तक अपनी वफादारी को लेकर सस्पेंस बनाए रखता है. यह फिल्म लगभग 550 करोड़ रुपए में बनी थी और इसने दुनियाभर में 2800 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

दीपिका पादुकोण ने ‘एक्सएक्सएक्सः द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के जरिए इंटरनेशनल लेवेल पर अपनी पहचान बनाई. फिल्म में उनके दमदार एक्शन सीन्स को काफी सराहा गया. इसके बाद ही उन्हें पठान और जवान जैसी फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस करते हुए देखा गया.

