Tuesday, July 21, 2026
Homeराज्यबिहारराजस्व अधिकारी पर काम में लापरवाही का आरोप: लंबित मामलों में...

राजस्व अधिकारी पर काम में लापरवाही का आरोप: लंबित मामलों में उदासीनता और अनियमतता, विभाग को भेजा गया लेटर – Gaya News




गयाजी के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने नगर अंचल के राजस्व अधिकारी श्री राम कुमार रमन के खिलाफ कार्रवाई की है। राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही, लंबित मामलों के निष्पादन में उदासीनता और विभिन्न प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप में उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व अधिकारी की ओर से राजस्व प्रशासन से संबंधित कार्यों के निष्पादन में लापरवाही बरती। समीक्षा के दौरान पाया गया कि बड़ी संख्या में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामले उनके लॉगिन में अनावश्यक रूप से लंबित रखे गए। आम-खास सूचना से संबंधित 213 आवेदन और 120 दिनों से अधिक समय से लंबित कुल 388 आवेदनों का समय पर निष्पादन नहीं किया गया। इस कारण आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दाखिल-खारिज के कई मामलों में त्रुटिपूर्ण आदेश पारित किए गए। ऑनलाइन डिमांड में हेराफेरी जिलाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी, सदर की ओर से कराई गई जांच में भी राजस्व अधिकारी के स्तर पर भूमि संबंधी अनेक मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने और तथ्यों के अनुरूप जांच नहीं किए जाने की पुष्टि हुई है। जांच प्रतिवेदन में कई गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। जांच में राजस्व पदाधिकारी स्तर पर ऑनलाइन डिमांड में हेराफेरी का मामला भी प्रकाश में आया। यह भी पाया गया कि कुछ मामलों में जमाबंदी रद्द होने के बावजूद डिमांड को कायम रखा गया, जो राजस्व अभिलेखों के संधारण में गंभीर अनियमितता को दर्शाता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments