जोधपुर कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार, हवाई हमले (एयर रेड) और ब्लैक आउट की स्थिति को लेक मॉक ड्रिल की गई। इसके जरिए आपदा प्रबंधन की तैयारियों, विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की परख की गई। मॉक ड्रिल के दौरान लगभग ढाई से तीन मिनट तक कलेक्ट्रेट परिसर में सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी गई। इसके बाद शहर में ब्लैक आउट की स्थिति बनाकर बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया, जिससे आपातकालीन स्थिति में विद्युत विभाग और अन्य एजेंसियों की प्रतिक्रिया की टेस्टिंग हुई। इसकी जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने मॉनिटरिंग की। इस दौरान वायुसेना और नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के बीच समन्वय स्थापित करते हुए हवाई हमले की चेतावनी प्रक्रिया, फाइबर हॉटलाइन और एयर रेड सायरनों की सक्रियता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इससे आपातकाल में सूचना की गति और दायरे की प्रभावशीलता की जांच हुई।
Source link

