Monday, April 27, 2026
Homeबॉलीवुडकुमार सानू-अलका याग्निक का वेडिंग एंथम, सलमान खान के महशक्ल ने किया...

कुमार सानू-अलका याग्निक का वेडिंग एंथम, सलमान खान के महशक्ल ने किया था परफॉर्म, 28 साल बाद भी पॉपुलर


 

नई दिल्ली: साल 1998 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का मशहूर गाना आज भी शादियों की पहली पसंद बना हुआ है. जतिन-ललित के संगीत से सजे गाने को कुमार सानू, अलका याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी है. हम फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के गाने ‘साजनजी घर आए’ की बात कर रहे हैं, जिसमें सलमान खान ने एक ‘एक्सटेंडेड कैमियो’ किया था. फराह खान ने एक शो में बताया था कि आधे गाने में सलमान खान की जगह उनका हमशक्ल नजर आया था. वे इसी गाने में वह काजोल के साथ सगाई करते नजर आते हैं. यह एल्बम उस साल का बेस्ट सेलिंग साउंडट्रैक रहा, जिसने बेस्ट म्यूजिक के लिए स्टार स्क्रीन, जी सिने और बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड्स जैसे कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए. भारत, मॉरीशस और स्कॉटलैंड में शूट हुई इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में मॉडर्न विजुअल स्टाइल और फैशन की शुरुआत की. जतिन-ललित के संगीत के साथ यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी और उस समय की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म रही. फिल्म ने 8 फिल्मफेयर पुरस्कारों के साथ ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म’ का नेशनल अवॉर्ड भी जीता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments