Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यबिहाररामनगर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत: पीछे...

रामनगर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत: पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर गई जान, परिजनों ने मुआवजे की मांग की – Kaimur News




रामनगर से अपने गांव भेरिया लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना कर्मनाशा से खजुरा की ओर नौबतपुर से आगे हुई। मृतक की पहचान रोहित सिंह (पिता: वकील सिंह) के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदार विजय पांडे ने बताया कि रोहित रामनगर से भेरिया जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित सिंह सीधे ड्राइवर की तरफ गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। सरकार से मुआवजे की मांग की स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रामनगर से घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक रोहित सिंह की मौत हो चुकी थी। मृतक रोहित सिंह अविवाहित थे। इस घटना के बाद उनके नाना विजय पांडे और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments