Wednesday, June 3, 2026
Homeदेशराहुल की इस फोटो पर क्यों मचा बवाल? रिजिजू बोले- उन्हें सुधारने...

राहुल की इस फोटो पर क्यों मचा बवाल? रिजिजू बोले- उन्हें सुधारने के लिए…


Last Updated:

Rahul Gandhi News: बिहार चुनाव की सरगर्मी के बीच राहुल गांधी ने ‘मृत’ वोटरों के साथ चाय पीकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा. इसके बाद किरेन रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा- उन्हें सुधारने के लिए मेरे पास कोई दवाई नहीं…और पढ़ें

राहुल की इस फोटो पर क्यों मचा बवाल? रिजिजू बोले- उन्हें सुधारने के लिए...राहुल गांधी ने ‘मृत’ वोटरों संग चाय पी जिसके बाद बवाल मच गया. (फोटो X)
नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट की समीक्षा के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया. इसे लेकर तमाम विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं. लोकसभा में विपक्ष (LoP) के नेता राहुल गांधी इसे सड़क से लेकर संसद तक मुद्दा बनाने में जुटे हुए हैं. राहुल गांधी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ जैसे गंभीर आरोप लगाए. इस पर चुनाव आयोग ने भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. वहीं अब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को सुधारने के लिए मेरे पास कोई दवाई नहीं है.”

दरअसल, अब नया विवाद राहुल गांधी की एक तस्वीर को लेकर है, जिसमें वे बिहार के ‘मृत’ मतदाताओं के साथ चाय पीते दिख रहे हैं. इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग को धन्यवाद भी दिया. राहुल गांधी की इसी तस्वीर को लेकर किरेन रिजिजू ने हमला बोला. रिजिजू ने कहा, “राहुल गांधी चाय पीने का नाटक क्यों करते हैं? उन्हें सुधारने के लिए मेरे पास कोई दवाई नहीं. लेकिन सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भी उनके होश ठिकाने नहीं आए. कांग्रेस में भी कुछ अच्छे लोग हैं, जो राहुल गांधी को समझाएं कि वो देश के खिलाफ काम करना बंद करें.”





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments