Sunday, June 14, 2026
Homeबॉलीवुडरितेश देशमुख की वो ब्लॉकबस्टर, जिसके साउथ में बने 3 रीमेक, सब...

रितेश देशमुख की वो ब्लॉकबस्टर, जिसके साउथ में बने 3 रीमेक, सब हुई FlOP, सीक्वल में भी हुई थी डिजास्टर


Last Updated:

रितेश देशमुख ने ‘रेड 2’ में अपनी दमदार अदाकारी से अट्रैक्ट किया. वह अब हाउसफुल 5 में अपनी कॉमिक स्टाइल से लुभाएंगे. यहां हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बतौर लीड हीरो हिट रही. उसके 3 …और पढ़ें

रितेश देशमुख की सुपरहिट फिल्म का एक सीन. (फिल्म पोस्टर)

मुंबई. रितेश देशमुख ‘रेड 2’ नेगेटिव रोल प्ले किया और लाइमलाइट बटोरी. फिल्म सुपरहिट साबित हुई. वह अब मल्टीस्टारर ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे. यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रितेश ने अपने करियर बतौर सोलो एक्टर सिर्फ 1 ही सुपरहिट फिल्म दी है. क्या आप इस फिल्म के बारे में जानते हैं. फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके कन्नड़, तेलुगू और मलयालम में रीमेक बनाए. हालांकि, ये तीनों रीमेक फ्लॉप हुए. इतना ही बॉलीवुड में इसका सीक्वल भी बनाया, जो फ्लॉप साबित हुआ.

रितेश देशमुख की इस फिल्म का नाम ‘मालामाल वीकली’ है. साल 2006 में आई इस फिल्म में परेश रावल, रीमा सेन, परेश राव, राजपाल यादव, ओम पुरी जैसे कलाकार थे. फिल्म में अरबाज खान भी कैमियो था. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, यह फिल्म उस वक्त 7 करोड़ रुपए में बनी थी और भारत में 26.88 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

साल 2006 में ही तेलुगू में फिल्म को ‘भाग्यलक्ष्मी बंपर ड्रा’ के नाम से बनाया गया. फिल्म को निधि प्रसाद ने डायरेक्ट किया. इसमें राजेंद्र प्रसाद, फरजाना और ऋषि जैसे कलाकार थे. फिल्म फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद, साल 2012 में इसे कन्नड़ में ‘डकोटा पिक्चर्स’ के नाम से बनी. फिल्म को ओम प्रकाश राव ने डायरेक्ट किया था.

‘डकोटा पिक्चर्स’ में रॉकलाइन वेंकटेशन और निकेशा पटेल ने लीड रोल निभाया. फिल्म फ्लॉप रही. इसके बाद 2 साल बाद प्रियदर्शन ने मलयालम में इसके रीमेक को डायरेक्ट किया. फिल्म का नाम ‘अमायुम मुयालुम’ रखा. फिल्म में जयसूर्या, पिया वाजपेयी, इनोसेंट और नेदुमुदी वेणु थे. प्रियदर्शन ने नाना पाटेकर, परेश रावल, श्रेयस तलपड़े के साथ मिलकर इसका सीक्वल भी बनाया. हालांकि ये भी फ्लॉप रहा.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

रितेश देशमुख की वो ब्लॉकबस्टर, जिसके साउथ में बने 3 रीमेक, सब हुई FlOP



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments