Saturday, May 23, 2026
Homeदेशरुबियो कोलकाता से दिल्‍ली रवाना, पीएम मोदी से होगी मुलाकात, जयशंकर संग...

रुबियो कोलकाता से दिल्‍ली रवाना, पीएम मोदी से होगी मुलाकात, जयशंकर संग बैठक


Marco Rubio India Visit LIVE: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) शनिवार 23 मई 2026 को अपने चार दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत करते हुए कोलकाता पहुंचे. यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और क्वाड देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है.

करीब 14 वर्षों बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा हो रहा है. इससे पहले वर्ष 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री Hillary Clinton ने शहर का दौरा किया था. ऐसे समय में रुबियो का आगमन राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई है. भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रुबियो के आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि यह उनकी पहली भारत यात्रा है. उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात होगी, जिसमें व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा सहयोग और क्वाड समेत कई रणनीतिक विषयों पर चर्चा की जाएगी. रुबियो का भारत दौरा 23 से 26 मई तक प्रस्तावित है. इस दौरान वह कोलकाता के अलावा नई दिल्ली, आगरा और जयपुर भी जाएंगे. माना जा रहा है कि यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा.

दौरे से पहले मियामी में पत्रकारों से बातचीत में रुबियो ने कहा था कि अमेरिका भारत को जितनी अधिक एनर्जी (तेल, गैस) बेच सकेगा, उतना बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस समय रिकॉर्ड स्तर पर ऊर्जा उत्पादन और निर्यात कर रहा है. भारत की ऊर्जा जरूरतों और वैश्विक तेल आपूर्ति पर होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति के प्रभाव से जुड़े सवाल पर उन्होंने भारत को महान साझेदार बताया. इस दौरे का सबसे अहम पड़ाव 26 मई को प्रस्तावित क्वाड देशों की बैठक मानी जा रही है. बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे. इसमें भारतीय विदेश मंत्री S. Jaishankar मेजबानी करेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री Penny Wong और जापान के विदेश मंत्री Motegi Toshimitsu भी शामिल होंगे.

Marco Rubio India Visit LIVE: कोलकाता से दिल्‍ली पहुंचे मार्को रुबियो, उनका भारत दौरा काफी अहम

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio कोलकाता से दिल्‍ली पहुंच चुके हैं. उनकी भारत यात्रा को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है. वॉशिंगटन में भारत समर्थक और चीन को लेकर सख्त रुख रखने वाले नेता के रूप में पहचाने जाने वाले रुबियो को केवल एक सामान्य राजनयिक दूत नहीं माना जाता. माना जा रहा है कि उनकी यह यात्रा इस संकेत के तौर पर देखी जाएगी कि पाकिस्तान के साथ हालिया अमेरिकी संपर्कों के बावजूद ट्रंप प्रशासन क्षेत्र में भारत को अपना बड़ा रणनीतिक साझेदार मानता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, रुबियो की यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती देने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा रणनीति को आगे बढ़ाने का संदेश भी है.

Marco Rubio India Visit LIVE: भारत-अमेरिका के बीच डिफेंस पार्टनरशिप पर फोकस

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा है. भारत की सैन्य क्षमताओं में पहले से ही अमेरिकी तकनीक की अहम भूमिका है. भारतीय वायुसेना और नौसेना बोइंग पी-8 पोसाइडन विमान, एमक्यू-9बी स्काईगार्डियन ड्रोन, एम777 हॉवित्जर तोप और बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर-III जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही हैं. हालांकि, बातचीत अब केवल रक्षा खरीद तक सीमित नहीं रह गई है. दोनों देश रक्षा प्रणालियों के को-प्रोडक्‍शन, एआई, सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दे रहे हैं. माना जा रहा है कि यह साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगी.

Marco Rubio India Visit LIVE: मार्को रुबियो पत्‍नी के साथ कोलकाता से दिल्‍ली रवाना

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: कोलकाता से नई दिल्ली रवाना होने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों से मुलाकात की. उनके साथ उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो भी मौजूद रहीं. रुबियो ने कर्मचारियों से बातचीत की और उनके साथ समूह फोटो भी खिंचवाई. कोलकाता दौरे के बाद अब वे नई दिल्ली में विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे. भारत यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी, इंडो-पैसिफिक सहयोग, रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

Marco Rubio India Visit LIVE: एनर्जी सिक्‍योरिटी पर फोकस

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: भारत दौरे के दौरान ऊर्जा सुरक्षा प्रमुख मुद्दों में शामिल रहने की संभावना है. भारत फिलहाल रियायती दरों पर रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है, वहीं अमेरिका एलएनजी और क्रूड ऑयल निर्यात के जरिए भारतीय ऊर्जा बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. मध्य पूर्व में जारी अस्थिरता के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे नई दिल्ली के लिए ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना अहम हो गया है. भारत का मानना है कि दीर्घकालिक आर्थिक विकास को बनाए रखने के लिए स्थिर और बहुस्तरीय ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. इन सबको देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा बेहद अहम है.

Marco Rubio India Visit LIVE: अमेरिका के डिप्‍टी नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर भी भारत पहुंचे

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे के दौरान अमेरिका के प्रिंसिपल डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर रॉबर्ट गैब्रियल (Robert Gabriel) भी उनके साथ भारत पहुंचे हैं. रॉबर्ट गैब्रियल की मौजूदगी को भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी, उभरती प्रौद्योगिकियों, आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हो सकती है. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस यात्रा को दोनों देशों के बीच बढ़ते सामरिक और कूटनीतिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Marco Rubio India Visit LIVE: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्‍ट्रेलिया करेंगे महामंथन

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की अहम क्वाड बैठक के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio भारत पहुंचे हैं. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर केंद्रित इस बैठक में रक्षा साझेदारी, उभरती तकनीकों और सप्लाई चेन को अधिक सुरक्षित एवं मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है. भारत के लिए क्वाड का महत्व हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है, खासकर चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच रणनीतिक समन्वय के लिहाज से. विशेषज्ञों का मानना है कि क्वाड चार लोकतांत्रिक देशों के बीच सुरक्षा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है.

Marco Rubio India Visit LIVE: क्‍वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे रुबियो

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ऐसे समय भारत पहुंचे हैं, जब क्वाड देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के लिए अहम बैठक कर रहे हैं. भारत के लिए क्वाड हाल के वर्षों में रक्षा सहयोग, उभरती प्रौद्योगिकियों और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है. क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच क्वाड को चार लोकतांत्रिक देशों के बीच रणनीतिक समन्वय बढ़ाने वाले समूह के रूप में भी देखा जा रहा है.

Marco Rubio India Visit LIVE: अपने मित्र रुबियो का भारत में स्‍वागत करता हूं – सर्जियो गोर

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्‍स पर पोस्‍ कर लिखा, ‘अपने मित्र विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत में स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं. हमारे सामने एक महत्वाकांक्षी एजेंडा है, जिसमें क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक भी शामिल है. इसका उद्देश्य @POTUS की उस सोच को आगे बढ़ाना है, जिसके तहत अमेरिका-भारत साझेदारी को और मजबूत बनाया जा सके. सार्थक बातचीत और ठोस प्रगति की उम्मीद है.’

Marco Rubio India Visit LIVE: भारत पहुंचे मार्को रुबियो का ये है शेड्यूल

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 4 दिवसीय भारत यात्रा पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे चुके हैं. उनका आज का शेड्यूल इस तरह रहेगा -:

सुबह 8:15 बजे (स्थानीय समय): अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो भारत के कोलकाता में मदर हाउस के दौरे में भाग लेंगे.
सुबह 9:25 बजे (स्थानीय समय): विदेश मंत्री रुबियो भारत के कोलकाता में चिल्ड्रन्स होम का दौरा करेंगे.
दोपहर 2:00 बजे (स्थानीय समय): विदेश मंत्री रुबियो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
शाम 5:25 बजे (स्थानीय समय): विदेश मंत्री रुबियो भारत के नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स भवन के उद्घाटन समारोह में संबोधन देंगे.
शाम 6:45 बजे (स्थानीय समय): विदेश मंत्री रुबियो भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा नई दिल्ली में आयोजित रूजवेल्ट हाउस स्वागत समारोह में शामिल होंगे.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments