रेल सुविधाओं के मामले में इंदौर की एक बार फिर उपेक्षा की गई। रेलवे ने दूसरे सेक्शन, मंडलों से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में से ज्यादातर को नियमित कर दिया। यानी वह ट्रेनें अब सालभर चलेंगी, लेकिन इंदौर से चलने वाली छह रूट की पांचों स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने छोड़ दिया। हमारी किसी भी ट्रेन को नियमित नहीं किया गया। हां, सिर्फ इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली एसी स्पेशल ट्रेन के फेरे एक महीने के लिए जरूर बढ़ा दिए। अब इसको लेकर नाराजगी सामने आईं। रेलवे एक्सपर्ट और सलाहकार समिति से जुड़े सदस्यों ने कहा यह इंदौर के साथ अन्याय है, आखिर यह कब तक चलेगा। सवाल उठाया कि क्या इंदौर को और ट्रेनें, सुविधाएं नहीं मिलना चाहिए? दरअसल, रेलवे ने मुंबई सेंट्रल, सूरत, काठगोदाम, मेंगलुरु, भावनगर, जबलपुर, बांद्रा टर्मिनस, अजमेर, काचीगुड़ा, श्रीगंगानगर आदि से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को नियमित कर दिया है। ऐसी 12 से ज्यादा ट्रेनों को रेलवे ने नियमित करने का निर्णय लिया। इंदौर से ये स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं: स्पेशल ट्रेन नियमित होंगी तो 30 फीसदी तक किराया होगा कम स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे अधिकांश मौके पर स्पेशल किराए के साथ करता है। इसलिए किराया ज्यादा लगता है। अब जिन सेक्शन में ट्रेन को नियमित कर दिया गया है, वहां किराया 30 फीसदी तक कम हो जाएगा। इससे यात्रियों को फायदा होगा। इंदौर के सभी प्रोजेक्ट लेट, फेरे नहीं बढ़ रहे, नई ट्रेन की सुविधा नहीं रेलवे एक्सपर्ट और पैसेंजर एमीनिटीज कमेटी के पूर्व सदस्य नागेश नामजोशी ने कहा- इंदौर आखिर इंदौर के साथ कब तक ऐसा होगा। इंदौर से जुड़े सभी प्रोजेक्ट 15 साल से भी ज्यादा देरी से चल रहे हैं। सालों बाद भी ट्रेनों के फेरे नहीं बढ़ रहे। वहीं नई ट्रेन की सुविधा भी नहीं मिल रही है। रेल सुविधाओं में इंदौर के यात्री वंचित क्याँ रहे? क्या कारण है कि इंदौर की ट्रेनों को रेलवे ने छोड़ दिया और उन्हें नियमित नहीं किया, जबकि इंदौर से मुंबई के लिए पिछले कई सालों से एक और ट्रेन की मांग की जा रही थी। इंदौर-पटना में सालभर वेटिंग रहती है। इंदौर-पुणे एक्सप्रेस पर इतना दबाव है कि एक और ट्रेन इस रूट पर जरूरी है। मुंबई रूट पर 140 फीसदी और पटना पर इससे भी ज्यादा दबाव रहता है। उन्होंने कहा अब क्या रेल सुविधाओं को लेकर भी लोगों सड़क पर उतरना होगा? रेलवे इस मामले में पुनर्विचार करें। सांसद बोले- जल्द रेलमंत्री से मिलेंगे इधर, इस मामले में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि वे जल्द रेलमंत्री से मिलेंगे। साथ ही उनसे मांग करेंगे कि इंदौर की स्पेशल ट्रेनों को भी नियमित किया जाए। रेल मंत्री की घोषणा के बाद भी नियमित नहीं हुई ट्रेन
Source link
रेल सुविधाओं को लेकर इंदौर की उपेक्षा क्यों?: मुंबई, सूरत सहित अन्य शहरों से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को नियमित किया, लेकिन हमारे यहां की पांचों ट्रेनों को छोड़ा – Indore News
RELATED ARTICLES

