Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारभारत-नेपाल सीमा पर तस्कर गिरफ्तार: 43.57 ग्राम ब्राउन शुगर, लाखों का...

भारत-नेपाल सीमा पर तस्कर गिरफ्तार: 43.57 ग्राम ब्राउन शुगर, लाखों का कैश और 8 मोबाइल जब्त – Kishanganj (Bihar) News




भारत-नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक क्षेत्र में SSB और कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियन चलाया। इस दौरान छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नगदी और अन्य सामग्री बरामद किया है। साथ ही, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसबी जी कंपनी सिंघीमारी और कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सामेद टोला निवासी जान मोहम्मद (पिता अब्दुल सामेद) के घर पर सघन छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम ने 43.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 62,900 भारतीय रुपए, 17,200 नेपाली मुद्रा, 11 कतरी रियाल और 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए। इस कार्रवाई में आरोपी जान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश कर रही पलिस पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका तार सीमा पार से जुड़े किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी और स्थानीय पुलिस लगातार संयुक्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली। इस अभियान में कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष संतोष कुमार और एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट मनोज कुमार सहित एसएसबी एवं पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments