Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यबिहारलोहानीपुर से 92 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त: मुखबिर की सूचना पर...

लोहानीपुर से 92 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त: मुखबिर की सूचना पर कदमकुआं पुलिस ने की कार्रवाई, तस्कर फरार – Patna News




पटना के लोहानीपुर रेलवे हंटर रोड से कदमकुआं थाना पुलिस ने 92 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। प्रत्येक बोतल 180 एमएल की थी। यह कार्रवाई आज सुबह 7:40 बजे की गई। पुलिस सुबह 6 बजे इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें शराब की तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की। कदमकुआं थाना के एसआई अनिल कुमार और पीएसआई राजीव रंजन ओझा ने इस बरामदगी की पुष्टि की है। इस संबंध में कदमकुआं थाने में केस नंबर 487/26 दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह शराब रखी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ लोग शराब लेकर जा रहे थे। लेकिन, पुलिस की भनक लगते ही वे शराब वहीं छोड़कर फरार हो गए। जब्त शराब की कीमत का आकलन अभी नहीं किया जा सका है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments