Thursday, September 24, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशवडनगर से वाराणसी निकली 'जल जन सेवा यात्रा' बैतूल पहुंची: राइडर्स...

वडनगर से वाराणसी निकली ‘जल जन सेवा यात्रा’ बैतूल पहुंची: राइडर्स ने ग्रामीणों के साथ पौधे लगाए, केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया – Betul News




सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी के लिए निकली ‘जल जन सेवा यात्रा’ गुरुवार को बैतूल पहुंची। जिले में राइडर्स का ग्रामीणों ने स्वागत किया। यात्रा दल ने केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली। भीमपुर के देसली गांव में करीब 30 जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक कोरकू लोकनृत्य ‘गदली सुसुन’ की प्रस्तुति देकर राइडर्स का स्वागत किया। कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे थे। ग्रामीणों ने फूल बरसाकर यात्रा दल का स्वागत किया। नांदा स्कूल में छात्रों से की बातचीत यात्रा दल पीएम श्री विद्यालय नांदा पहुंचा। यहां राइडर्स ने छात्रों और स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। उन्होंने शिक्षा, पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों और बच्चों के विकास के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी ली। राइडर्स ने ग्रामीणों के साथ पौधे भी लगाए। चिरापाटला में पारंपरिक नृत्य से स्वागत चिरापाटला में ग्रामीणों और बच्चों ने जनजातीय वेशभूषा में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल की थाप और फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया गया। यहां अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। चिचोली में निकाली रैली, लाभार्थियों से संवाद चिचोली के जय स्तंभ चौक पर नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने फूल बरसाकर राइडर्स का स्वागत किया। इसके बाद चौक से पीएम श्री सरकारी माध्यमिक शाला तक रैली निकाली गई। मंगल भवन में हुए लाभार्थी संवाद में पीएम आवास और लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं से बातचीत की गई। महिलाओं ने बताया कि योजनाओं से उन्हें आर्थिक मदद मिली और उनके परिवार की स्थिति में सुधार हुआ। राइडर्स को स्थानीय उत्पाद भेंट किए विधायक हेमंत खंडेलवाल ने राइडर्स का स्वागत किया। उन्होंने बैतूल की जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा दल को बैतूल में जनजातीय जीवन, प्रकृति और विकास को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान राइडर्स को नांदा का शहद, कूकरू कॉफी और महुआ कॉफी जैसे स्थानीय उत्पाद भेंट किए गए। यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी जयदेव सोलंकी, यात्रा दल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments