Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यदिल्लीवांगचुक की गिरफ्तारी पर AAP ने मोदी सरकार को घेरा: केजरीवाल...

वांगचुक की गिरफ्तारी पर AAP ने मोदी सरकार को घेरा: केजरीवाल बोले-देश में तानाशाही चरम पर; संजय सिंह ने कहा-जनांदोलन को कुचल रही सरकार – New Delhi News


लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए चल रहे आंदोलन का प्रतिनिधत्व कर रहे सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार को घेरा। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सीनियर नेता संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने मोदी सरकार पर हमल

.

AAP नेताओं का कहना है कि लद्दाख के लोग पूर्ण राज्य की मांग कर रहे हैं और मोदी सरकार ने उनका नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक पर देश द्रोह का पर्चा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यही स्थिति पूरे देश में है। जो मोदी सरकार का विरोध करता है उसे देशद्रोहियों की सूची में शामिल कर दिया जाता है।

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की तरफ से किया गया ट्वीट।

रावण, कंस, हिटलर और मुसोलिनी का भी अंत हुआ: केजरीवाल

AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि रावण का भी अंत हुआ था। कंस का भी अंत हुआ था। हिटलर और मुसोलिनी का भी अंत हुआ था। आज उन सभी से लोग नफरत करते हैं। देश में आज तानाशाही चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तानाशाही और अहंकार करने वालों का अंत बुरा होता है।

उन्होंने कहा कि देश में जो भी अपने हकों और मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उन्हें देशद्रोहियों की सूची में शामिल कर दिया जाता है। यही कुछ लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग का नेतृत्व करने वाले वांगचुक के साथ भी हुआ है। सरकार ने पर देशद्रोह का पर्चा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया, ताकि आंदोलन को कुचला जा सके।

AAP के राज्यसभा संजय सिंह की फाइल फोटो।

AAP के राज्यसभा संजय सिंह की फाइल फोटो।

सोनम वांगचुक को गिरफ्तार करना तानाशाही – संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देशद्रोही है और वांगचुक देशभक्त हैं। एनएसए लगाकर वांगचुक को गिरफ्तार करना तानाशाही और हिटलरशाही का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक गांधीवादी तरीके से लद्दाख-कारगिल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के साथ ही वहां के लोगों के लिए शिक्षा, स्वस्थ्य और रोजगार की मांग कर रहे थे। मोदी सरकार मानसिक दिवालियेपन का शिकार हो गई है। सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी मोदी जी की बड़ी गलती है। लद्दाख की जनता को आंदोलन करने से रोकना बड़े जन विद्रोह का कारण बनेगा।

संजय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया। वे फेल होने वाले बच्चों को शिक्षा देने का काम करते हैं, जिन्हें हमारी व्यवस्था ताकत नहीं देती। सोनम वांगचुक ने लंबे समय से अपना पूरा जीवन ऐसे बच्चों को समर्पित कर दिया। वे वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने पिछले पांच साल से सरकार से छठी अनुसूची के अनुसार लद्दाख के लोगों को उनका हक देने की लगातार मांग की।

संजय सिंह ने कहा कि वांगचुक ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि हिंसा हमारा रास्ता नहीं है और अपना अनशन तोड़ दिया। साथ ही, लोगों से यह भी अपील की कि हमें शांति के रास्ते से अपना अधिकार पाना है और मोदी सरकार ऐसे व्यक्ति को देशद्रोही कह रही है। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह गलती नहीं करनी चाहिए। लद्दाख चीन की सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है और वहां के लोग सच्चे देशभक्त हैं। वे देश के साथ खड़े हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments