Monday, May 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशवाराणसी पुलिस ने मनीष के हत्यारोपियों को मारी गोली: 50-50 हजार...

वाराणसी पुलिस ने मनीष के हत्यारोपियों को मारी गोली: 50-50 हजार के इनामी 2 बदमाशों से मुठभेड़, 2 KM दौड़ाकर दबोचा – Varanasi News




वाराणसी के व्यापारी मनीष सिंह हत्याकांड के दो आरोपी सोमवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने फूलपुर थाना क्षेत्र के खरका कठिराव इलाके से दोनों को दबोच लिया, इनके ऊपर पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसओजी और पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाशों का दो किमी तक दौड़ाया, पीछा करने में पुलिस टीम पर गोलियां चलाई। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी और बाइक से गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को बदमाशों को गिरफ्तार कर लिाय। आरोपियों में शामिल 50-50 हजार के इनामी मनीष राजभर और आशीष राजभर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं उनके पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई है। पुलिस अब मनीष और आशीष से उनके साथी और मनीष के अन्य हत्यारों का पता लगाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments