Monday, June 29, 2026
Homeबॉलीवुडविनोद खन्ना की एक्टिंग, हेमा मालिनी के हुस्न का चला जादू,फिल्म ने...

विनोद खन्ना की एक्टिंग, हेमा मालिनी के हुस्न का चला जादू,फिल्म ने किया था हिप्नोटाइज


Last Updated:

साल 1981 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया था. फिल्म में राजेश खन्ना, हेमा मालिनी और विनोद खन्ना नजर आए थे. फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित थी. फिल्म की कहानी ने लोगों को ऐसा दीवाना बनाया था कि आज भी लोग फिल्म को भूल नहीं पाए हैं.

नई दिल्ली. यूं तो पिछले जन्म की कहानी पर कई फिल्में बनाई गई हैं. लेकिन साल 1981 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म में विनोद खन्ना की एक्टिंग और हेमा मालिनी के हुस्न का ऐसा जादू चला कि फिल्म हिट साबित हुई थी.

हम बात कर रहे हैं, साल 1981 में आई फिल्म ‘कुदरत’ की. यूं तो इस फिल्म में राजेश खन्ना भी नजर आए थे, लेकिन ये फिल्म उस दौर में आई थी, जब राजेश खन्ना का बुरा दौर शुरू हो चुका था. फिल्म में विनोद खन्ना ने भी अपने रोल से तहलका मचाया था.

फिल्म में पिछले जन्म में पारो यानी हेमा मालिनी एक छोटे से गांव में रहती थी और माधव (राजेश खन्ना) को पसंद करती थी. लेकिन इसी गांव में राजकुमार एक शक्तिशाली और रसूखदार व्यक्ति, चौधरी जनक सिंह के रोल में नजर आए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म में राजेश खन्ना यानी माधव एक गरीब आदमी था. इसलिए (राज कुमार) की नजर पारो पर थी कि वह हमें छोड़कर माधव पर फिदा है. इसके बाद पारो के साथ चौधरी और उसके साथी बुरा व्यवहार करते हैं यानी उसके साथ (बलात्कार) कर उसकी हत्या कर देते हैं.

पारो की मौत के बाद माधव पूरी तरह टूट जाता है. इसके बाद अगले जन्म में पारो चंद्रमुखी के रोल में आती है, जो कि एक साइकोलॉजिस्ट है और (विनोद खन्ना) की मदद से सम्मोहन (हिप्नोसिस) के जरिए अपने अतीत के रहस्यों को जान लेती है.

फिल्म में राजेश खन्ना का स्टारडम, विनोद खन्ना की जबरदस्त एक्टिंग और हेमा मालिनी का जादुई चेहरा लोगों का दिल उस हद तक नहीं जीत पाया जैसा कि फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित होगी.

साल 1981 में आई ये फिल्म कुदरत बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. फिल्म को चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में आर.डी. बर्मन के यादगार संगीत के लिए काफी सराहना हुई. फिल्म का एक गाना हमें तुमसे प्यार कितना…. तो बड़ा हिटा साबित हुआ था.

साल 1981 में आई ये फिल्म उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही. फिल्म का गाना तूने ओ रंगीले’ तो आज भी लोग सुनते हैं. फिल्म को बेस्ट स्टोरी टाइम के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला . राजेश खन्ना को उनकी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर अखिल भारतीय समीक्षक संघ (एआईसीए) पुरस्कार भी मिला. इसे आईएमडीबी पर भी 7.1 रेटिंग मिली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments