Friday, May 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशहडोल में 70 मवेशियों से भरे दो ट्रक जब्त: पशु तस्करी...

शहडोल में 70 मवेशियों से भरे दो ट्रक जब्त: पशु तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, यूपी के बूचड़खाने ले जा रहे थे – Shahdol News




शहडोल की जयसिंहनगर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से लगभग 70 मवेशियों को बचाया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रकों को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर हो रही थी तस्करी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो ट्रकों में बड़ी संख्या में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर जयसिंहनगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों को रोका। जांच में ट्रकों के भीतर मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा पाया गया, जिनमें से कई की हालत खराब थी। पुलिस ने तत्काल सभी मवेशियों को बाहर निकालकर उनके लिए चारे-पानी की व्यवस्था की। मवेशियों को यूपी ले जा रही थी पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इन मवेशियों को जैतपुर और केशवाही क्षेत्र से ट्रकों में लादा गया था। इसके बाद इन्हें उत्तर प्रदेश ले जाने की योजना थी। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments