Monday, August 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानशहर की सरकार आपकी उम्मीदों पर खरा उतरी या नहीं: अपने...

शहर की सरकार आपकी उम्मीदों पर खरा उतरी या नहीं: अपने निकाय प्रमुख को दीजिए नंबर, 5 यानी अच्छा और 1 सबसे खराब – Jaipur News


प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर शहरी सरकार के सर्वे की शुरुआत हो चुकी है।

.

शहरों के विकास का पूरा दारोमदार वहां के अध्यक्ष, सभापति या महापौर पर होता है। ऐसे में शहरों की सरकार चुनने से पहले इस सर्वे में भाग लेकर लोग अपने निकाय प्रमुख को पांच बड़े मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकेंगे। इन मुद्दों में सफाई, सड़क, सीवरेज, रोडलाइट और बेसहारा पशुओं की समस्या को शामिल किया गया है।

सर्वे में शामिल होने के लिए इस लाइन पर क्लिक करें। आप सिर्फ दैनिक भास्कर न्यूज एप के जरिए इस सर्वे में शामिल हो सकते हैं।

दैनिक भास्कर एप पर इस सर्वे की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सब्मिट करेंगे, उसी समय आपको पता चल जाएगा कि शहर की जनता अपने निकाय प्रमुख के काम से कितनी संतुष्ट है। पूरी प्रक्रिया में महज एक मिनट का समय लगेगा और तुरंत आपके सामने निकाय प्रमुख की वर्तमान रेटिंग आ जाएगी। ये सर्वे पूरी तरह गोपनीय है।

ग्राफिक्स के जरिए जानिए, ऐसे सर्वे में हिस्सा लें।

बेबाक राय देने का अवसर मिलेगा

सर्वे से लोगों को अपनी बेबाक राय देने का अवसर मिलेगा। इस सर्वे से सामने आएगा कि जिन समस्याओं का वे रोजना सामना करते हैं, उन पर चुने हुए जनप्रतिनिधि कितना ध्यान देते हैं और क्या उनका समाधान भी करते हैं? इससे जनप्रतिनिधियों को भी अपनी जिम्मेदारी का एहसास होगा और वे भविष्य में अधिक पारदर्शिता के साथ काम करेंगे।

दैनिक भास्कर एप के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित ने बताया कि यह सर्वे राजस्थान का सबसे बड़ा सर्वे है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब राजस्थान के सभी नगर निकायों में वहां के निकाय प्रमुख के कामकाज के आधार पर जनता की राय ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनावों में पाठकों को दैनिक भास्कर एप पर और अधिक नई जानकारियों के साथ खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

फाइनल रेटिंग भी देख सकेंगे

सर्वे के दौरान पाठक निकाय प्रमुख की मौजूदा रेटिंग देख सकेंगे। यानी अब तक लोगों ने उन्हें पांच में से कितने नंबर दिए हैं, ये तुरंत दिखाई देगा। सर्वे पूरा हो जाने पर इसकी फाइनल रेटिंग भी पब्लिश की जाएगी। जिसमें सामने आएगा कि क्षेत्र की जनता ने ओवरऑल निकाय प्रमुख को कितने नंबर दिए। यानी की इन पांच मुद्दों पर जनता की क्या राय रही।

दूसरे निकायों के प्रमुखों की रेटिंग भी देखें

अपने निकाय के प्रमुख को रेटिंग देने के बाद आप राज्य में अन्य जिलों के निकाय प्रमुखों की रेटिंग भी देख सकते हैं। जिस स्क्रीन पर आप अपने सरपंच की रेटिंग देखेंगे, उसी स्क्रीन पर आपको अन्य शहरों की रेटिंग देखने का विकल्प भी मिल जाएगा।

आपको सिर्फ जिला और निकाय का चयन करना है जहां के निकाय प्रमुख की रेटिंग देखना चाहते हैं। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आप वहां के निकाय प्रमुख को जनता द्वारा दिए गए वर्तमान नंबर देख सकते हैं।

इन पांच सवालों पर 1 से 5 नंबर दे सकेंगे

यह एक ऐसा सर्वे होगा, जिसमें राजस्थान के हर शहर के लोग अपने निकाय प्रमुख को सफाई, सड़क, सीवरेज, रोडलाइट और बेसहारा पशुओं जैसे पांच बड़े मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकेंगे। लोग ये भी देख सकेंगे कि शहर की जनता ने उन्हें कितने नंबर दिए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments