Friday, June 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशहर में प्री-मानसून बारिश से घरों में भरा पानी: नपाध्यक्ष-सीएमओ वार्ड...

शहर में प्री-मानसून बारिश से घरों में भरा पानी: नपाध्यक्ष-सीएमओ वार्ड पहुंचे, निजी जमीन पर रुका पानी निकाला – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट में प्री-मानसून बारिश के कारण माता मंदिर रोड स्थित गली नंबर 2 में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। घरों में गंदा पानी घुसने की शिकायत के बाद गुरुवार को नपाध्यक्ष भारती ठाकुर और सीएमओ सूर्यप्रकाश उके मौके पर पहुंचे। दरअसल, बुधवार दोपहर हुई बारिश के बाद बुढ़ी क्षेत्र के इस इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई थी। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की थी कि एक निजी प्लॉट मालिक ने नाली के पानी का रास्ता रोक दिया था, जिससे घरों में पानी घुसने लगा। नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ सूर्यप्रकाश उइके ने भी समस्या की गंभीरता को समझते हुए अमले को सफाई अभियान में लगाया। जेसीबी की मदद से निजी जमीन पर रोकी गई नाली को खुलवाया गया और पानी की निकासी के लिए एक वैकल्पिक नाली का निर्माण किया गया। इस कार्रवाई के बाद वार्डवासियों के घरों से पानी का बहाव सुचारु हो गया, जिससे उन्हें राहत मिली। नपाध्यक्ष ने कहा कि नाली के पानी को रोकना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस समस्या के दौरान यह भी सामने आया कि शहर में कई आवासों का निर्माण नगरपालिका की अनुमति के बिना हो रहा है। नपाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित मकान मालिक ने भी भवन निर्माण की कोई अनुमति नहीं ली थी। प्रशासन से भी सहयोग मांगा नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर में हो रहे सभी भवन निर्माणों की अनुमति की जांच करने और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रशासन से भी सहयोग मांगा है। रहवासियों ने नपाध्यक्ष की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्लाटिंग के दौरान पानी की निकासी आगे सड़क की ओर है। मामले में एक बार फिर, प्लाट लेने वालों को मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, जो जिले में अवैध कॉलोनाईजर पर कार्यवाही नहीं होने के कारण, ज्यादा देखने और सुनने मिल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments