शाजापुर के मक्सी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 14 नवंबर को दौरे पर रहेगें। इसकी तैयारियों के तहत शाजापुर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को कलेक्टर और विधायक ने हेलीपैड और सभा स्थल के निरीक्षण के बाद, गुरुवार शाम 5 बजे प्रशासनिक अमला पुनः तिलक स्
.
प्रशासनिक अधिकारियों ने सभा स्थल से एबी रोड तक की जर्जर सड़क का जायजा लिया। इसके साथ ही, तिलक स्कूल प्रांगण और एबी रोड पर दो स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने एबी रोड से तिलक स्कूल मार्ग पर सड़क सुधार और पार्किंग व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर ने इस सड़क की खराब हालत को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
एसडीएम मनीषा वास्कले ने बताया कि तिलक स्कूल की जर्जर सड़क को दुरुस्त करने के लिए मक्सी सीएमओ को निर्देशित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के लिए पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।



