Monday, June 22, 2026
Homeबॉलीवुडशाहरुख खान-अल्लू अर्जुन और रजनीकांत को छोड़ा पीछे, 1 बॉलीवुड हीरो बना...

शाहरुख खान-अल्लू अर्जुन और रजनीकांत को छोड़ा पीछे, 1 बॉलीवुड हीरो बना सबसे महंगा एक्टर


Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में बीते कुछ सालों की सुपरस्टार्स ने अपनी फीस को कई गुना बढ़ा दिया है. इतना ही नहीं, कई एक्टर्स तो फीस के साथ-साथ प्रॉफिट शेयर भी ले रहे हैं. शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत और अल्लु अर्जुन जैसे स्टार्स तो 200 करोड़ रुपए तक फीस ले रहे हैं. लेकिन अब एक और स्टार न सिर्फ इस रेस में शामिल हुआ है, बल्कि इनसे भी आगे निकल गया.

शाहरुख खान ने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों के लिए 200 करोड़ रुपए फीस ली. रजनीकांत ने ‘जेलर’ के लिए 250 करोड़ रुपए चार्ज किए थे. अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ और प्रभास ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए 200 करोड़ रुपए चार्ज किए. लेकिन एक बॉलीवुड एक्टर इन सबसे रेस में आगे निकल गया और भारत का सबसे महंगा यानी हाईएस्ट पेड एक्टर बन गया है.

Highest Paid Bollywood

आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे एक्टर से 100-150 करोड़ रुपए से ज्यादा फीस लेने के साथ-साथ फिल्म के प्रॉफिट शेयर का भी हिस्सा लेते हैं. अजय देवगन भी कुछ ऐसा ही करते हैं. इन सब स्टार्स को इस साल एक हीरो ने पछाड़ दिया.

Highest Paid Bollywood

बता दें, ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को एक ही बार में शूट किया गया था, लेकिन इसे दो पार्ट में रिलीज किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली, बल्कि प्रॉफिट शेयर में हिस्सेदारी की डील की थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Highest Paid Bollywood

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जब ‘धुरंधर’ का बजट बढ़ गया तो रणवीर ने बाद में अपनी जेब से भी पैसे लगाए. इससे दोनों फिल्मों में उनका प्रॉफिट का हिस्सा बढ़ गया है. फिल्मी ट्रेड एनालिटिक्स के मुताबिक, रणवीर के हिस्से में 325 करोड़ रुपए आए हैं.

Highest Paid Bollywood

रणवीर सिंह की यह फीस धुरंधर के डिस्ट्रीब्यूशन, थिएटर बोन और डिजिटल, सेटेलाइट और म्युजिक राइट्स से होने वाली कमाई के आधार पर हुई है. फिल्म के प्रॉफिट शेयर के हिसाब से सबसे कमाई जियो स्टुडियो की हुई है. इसके बाद आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस बी62 स्टूडियोज की हुई है.

Highest Paid Bollywood

रणवीर सिंह को हिस्सा फिल्म के सभी कलाकारों से सबसे ज्यादा है. किसी एक प्रोडक्शन के लिए किसी भारतीय एक्टर को मिला, अब तक का सबसे अधिक हिस्सा भी है. इस प्रॉफिट शेयर के चलते रणवीर भारत के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं.

Highest Paid Bollywood

अल्लू अर्जुन हो या प्रभास या फिर शाहरुख खान और अक्षय कुमार किसी भी स्टार्स, जिसने प्रॉफिट शेयर पर डील की है, रणवीर सिंह ने उन सबसे ज्यादा कमाई की है. रणवीर फिलहाल फादरहुड को एन्जॉय कर रहे हैं. हाल में ‘डॉन 3’ से निकलने को लेकर विवाद में घिरे हुए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments