Friday, May 1, 2026
Homeबॉलीवुड'शाहरुख ने राड़ा कर दिया', किंग खान के आईपीएल विवाद पर एसीपी...

‘शाहरुख ने राड़ा कर दिया’, किंग खान के आईपीएल विवाद पर एसीपी का बड़ा खुलासा


Last Updated:

आईपीएल के बीच शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, एसीपी इकबाल शेख ने साल 2012 की घटना पर नया खुलासा किया है. शाहरुख खान ने विवाद पर सफाई थी कि उनके बच्चों के खेलते समय सिक्योरिटी गार्ड ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया था, वह उन्हें धार्मिक लेवल पर खराब लगी थी. पुलिस अधिकारी ने अब विवादित मुद्दे पर क्या कहा, वह गौरतलब है.

नई दिल्ली: क्रिकेट के महाकुंभ ‘आईपीएल’ में वैभव सूर्यवंशी जैसे नए खिलाड़ियों ने दिग्गजों के बीच अपनी धाक जमाई हुई है. आईपील के बीच एक पुराना विवाद फिर चर्चा में है, जब साल 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख खान सिक्योरिटी से भिड़ गए थे. यह घटना तब हुई थी, जब शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में हराया था. यह मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा और देशभर में इस पर लंबी बहस छिड़ी थी. सालों बाद भी लोग इस घटना को अक्सर याद करते हैं.

Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan mother, Shah Rukh Khan mother painful story, Shah Rukh Khan life story, Shah Rukh Khan net worth, Shah Rukh Khan unfulfilled dreams, Shah Rukh Khan movies, शाहरुख खान का अधूरा सपना, शाहरुख खान की मां

उस समय के एसीपी इकबाल शेख ने एक इंटरव्यू में घटना से जुड़े एक राज से पर्दा उठाया है. उन्होंने इस पूरी घटना को एक ‘गलतफहमी’ करार दिया जो अचानक से बढ़ गई थी. इकबाल शेख उस समय वहां ड्यूटी पर तैनात थे और उन्होंने अपनी आंखों से सब कुछ होते देखा था. यह विवाद सुरक्षा कर्मियों और शाहरुख के साथ आए लोगों के बीच शुरू हुआ था.

Mukesh Duggal, Dawood Ibrahim, Mukesh Duggal movies, Mukesh Duggal under world connection, Chhota Shakeel, मुकेश दुग्गल, गुलशन कुमार, दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील

इकबाल शेख ने यूट्यूब चैनल पर बताया कि जब मैच खत्म हो गया था, तब ज्यादातर लोग स्टेडियम से जा चुके थे. स्टेडियम की कुछ फ्लडलाइट्स भी बंद कर दी गई थीं. तभी उन्हें एक एमसीए अधिकारी ने आकर खबर दी कि ‘शाहरुख ने राड़ा कर दिया है’. वह तुरंत मौके पर पहुंचे क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम उनके ही डिविजन में आता था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ipl, ipl controversy, Shah Rukh Khan, Wankhede stadium incident, ACP Iqbal Shaikh on Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan security gaurd face off, reason behind Shah Rukh Khan ipl controversy, kolkata knight rider, mumbai indian, सिक्योरिटी गार्ड से क्यों भड़े थे शाहरुख खान, शाहरुख खान वानखेड़े स्टेडियम घटना

शाहरुख खान घटना के वक्त स्टेडियम के एक कोने में कुछ बच्चों के साथ खेल रहे थे. तभी वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड ने इस पर आपत्ति जताई और सीटी बजा दी. गार्ड के इस बर्ताव ने शाहरुख खान को काफी नाराज कर दिया था. इसके बाद, शाहरुख और सिक्योरिटी गार्ड के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

shah rukh khan

जब बहस बढ़ी तो एमसीए के अधिकारी भी बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंच गए. लेकिन मामला सुलझने के बजाय और ज्यादा तनावभरा हो गया. बहस काफी तेज हो चुकी थी और माहौल बिगड़ने लगा था. पुलिस को डर था कि स्थिति काबू से बाहर न हो जाए, इसलिए उन्होंने मोर्चा संभाला.

ipl, ipl controversy, Shah Rukh Khan, Wankhede stadium incident, ACP Iqbal Shaikh on Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan security gaurd face off, reason behind Shah Rukh Khan ipl controversy, kolkata knight rider, mumbai indian, सिक्योरिटी गार्ड से क्यों भड़े थे शाहरुख खान, शाहरुख खान वानखेड़े स्टेडियम घटना,

इकबाल शेख ने अपनी सूझबूझ से मामले को और ज्यादा बढ़ने से तुरंत रोका. वह सीधे शाहरुख खान के पास गए और उनसे बाहर चलने के लिए अनुरोध किया. उन्होंने शाहरुख से कहा, ‘सर, प्लीज बाहर चलिए.’ ताकि मामला बेवजह और न खिंचे. इसके बाद, वह शाहरुख को स्टेडियम से बाहर ले गए और तब जाकर शांति हुई.

Shah Rukh khan King

शाहरुख खान ने भी ‘आप की अदालत’ शो में इस घटना पर अपनी सफाई दी थी. उन्होंने बताया था कि उस दिन उन्हें इतना गुस्सा आने की असल वजह उनके बच्चे थे. सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चों की मौजूदगी में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आए. शाहरुख को वह शब्द धार्मिक और निजी तौर पर काफी आपत्तिजनक लगे थे.

Shah Rukh khan king

आजकल शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. भले ही वह अपने काम में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन वानखेड़े का यह विवाद उनके करियर के इतिहास का हिस्सा बन गया है. पूर्व एसीपी के इस नए इंटरव्यू ने एक बार फिर उस पुरानी घटना की यादें ताजा कर दी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments