Friday, July 31, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशेगांव गजानन महाराज के दर्शन को निकले श्रद्धालु: बुरहानपुर के डाभियाखेड़ा...

शेगांव गजानन महाराज के दर्शन को निकले श्रद्धालु: बुरहानपुर के डाभियाखेड़ा से 100 से ज्यादा लोग 4 दिन की पैदल यात्रा पर – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर के डाभियाखेड़ा और आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं का जत्था गजानन महाराज के दर्शन के लिए शेगांव की यात्रा पर निकल पड़ा है। रविवार सुबह 10 बजे डाभियाखेड़ा से शुरू हुई इस यात्रा में नावरा, मजगांव और रहमानपुरा गांव के श्रद्धालु भी शामिल हैं।

.

100 से अधिक श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में युवा भी मौजूद हैं। सभी श्रद्धालु पैदल चलकर शेगांव पहुंचेंगे। यह धार्मिक यात्रा चार दिनों में पूरी होगी। यात्रा की शुरुआत में सरपंच प्रतिनिधि राजेश कास्डेकर और पवन पाटील सहित ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

श्रद्धालुओं के वापस लौटने पर गांव में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिले से समय-समय पर श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करते रहते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments