श्योपुर में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जिला अस्पताल में शिविर
जिला अस्पताल में सोमवार को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सुबह 9 बजे से एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।
.
सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य फिजियोथेरेपी के महत्व और लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम ‘हैल्थी एजीन’ है।
इसका उद्देश्य है कि बढ़ती उम्र में न केवल बीमारियों से मुक्त रहना, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को भी बनाए रखना जरूरी है।
डॉ. रेखा ने कहा कि इस थीम का संदेश है कि व्यक्ति जीवन के हर चरण में सक्रिय, स्वतंत्र और संतुष्ट रहे। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।
टीम में डॉ. विष्णु गर्ग (एमडी मेडिसिन), डॉ. ललित शर्मा (अस्थि रोग विशेषज्ञ), राजेश शाक्य (ईएनटी), डॉ. रेखा करोंची और नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद जहीर शामिल थे। शिविर में मरीजों को फिजियोथेरेपी के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई।

