श्रीगंगानगर में धनतेरस के पर्व पर रंग-बिरंगी फर्रियों और लाइटों से बाजार सजा हुआ है। गोल बाजार खरीदारों की भीड़ से गुलजार है। ज्वेलरी मार्केट से लेकर कार-बाइक और बर्तनों की खरीदारी के लिए लोग सुबह से पहुंच रहे हैं। चांदी के भावों 10 हजार की गिरावट आन
.
श्रीगंगानगर में सोने-चांदी की जमकर खरीदारी हो रही है।
बाजार में इस बार चांदी के बर्तनों, और सिक्कों के साथ-साथ ज्वेलरी की काफी डिमांड है। वहीं, कार-बाइक शोरूम पर भी काफी भीड़ दिख रही है। श्रीगंगानगर के नेशनल रॉयल एनफील्ड बाइक के शोरूम पर स्टॉक ही खत्म हो गया। कर्मचारियों को बुकिंग ही कैंसिल करनी पढ़ रही है। श्रीगंगानगर में धनतेरस पर 100 से अधिक बुलेट बाइक सेल हो गए।

बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है।
खरीदारी का शुभ मुहूर्त रात 11:30 बजे तक रहेगा। जबकि धनतेरस पूजा का समय शाम 7:16 से 8:20 बजे तक है। पटाखे ओवर मिठाइयों की दुकानदारों पर भी भीड़ लगी हुई है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन
धनतेरस से दीपावली तक गोल बाजार में वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। 9 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 400 पुलिसकर्मी भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए तैनात हैं। सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

बाजार में इस बार सोने-चांदी की परत लगे बर्तनों की काफी डिमांड है।

चांदी सस्ती होने के बाद लोग चांदी के बर्तन खरीद रहे हैं।

श्रीगंगानगर के रिद्धि-सिद्धि,सेक्टर 17 सहित बाजार में भव्य सजावट की गई है।

