Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहारसमस्तीपुर में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत: 2 दिन...

समस्तीपुर में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत: 2 दिन पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, बाजार से घर लौटते समय हुआ था हादसा – Samastipur News


समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 2 दिन पहले बाजार जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। मृतका कि पहचान विभूतिपुर के सिंघिया घाट निवासी दिनेश चौधरी की पत्नी रेखा देवी(45) के तौर पर हुई है।

.

मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।

इलाज के दौरान हुई मौत

मृतका के पुत्र राजा चौधरी का बताया कि मां घरेलू काम से दलसिंहसराय बाजार गई थी। घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर लेकर चले गए थे। हादसे की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस घर पर पहुंची। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि हादसा दूसरे थाना क्षेत्र में हुआ था। परिवार के लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। केस दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।

पति के साथ महिला की फाइल तस्वीर।

पति के साथ महिला की फाइल तस्वीर।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments