Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यबिहारसहरसा में 100 करोड़ की लागत से बनेगा ड्रेनेज सिस्टम: जलजमाव...

सहरसा में 100 करोड़ की लागत से बनेगा ड्रेनेज सिस्टम: जलजमाव से लोगों को मिलेगी राहत, 10 जून तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का दावा – Saharsa News




सहरसा शहर में हर साल होने वाली जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। विधायक गुप्ता ने बताया कि आगामी 10 जून तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्या निर्देश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों में जलनिकासी के कार्य शुरू होंगे,जिससे अगले दो महीनों में लोगों को जलजमाव से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले 25 वर्षों में शहर में एक प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम विकसित नहीं हो सका है, जिसके कारण सहरसा के कई हिस्से आज भी जलजमाव की समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने नगर निगम के नगर आयुक्त और विभागीय अधिकारियों को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। 100 करोड़ रुपए से बनाई जाएगी ड्रेनेज सिस्टम विधायक गुप्ता ने एक बड़ी ड्रेनेज सिस्टम परियोजना की जानकारी दी। यह योजना रिफ्यूजी कॉलोनी से कहरा प्रखंड जाने वाली सड़क पर महावीर चौक से सुभाष चौक तक 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाई जाएगी। इस परियोजना का उद्देश्य रिफ्यूजी कॉलोनी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना है। नगर निगम ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना को प्रस्ताव भेज दिया है। इसके अतिरिक्त, लक्ष्मीनिया चौक से पॉलिटेक्निक ढाला तक सड़क के दोनों किनारों पर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की भी योजना है।आरसीडी विभाग के कार्यपालक अभियंता ने विधायक को सूचित किया है कि इस कार्य को 9 जून तक शुरू कर दिया जाएगा। पॉलिटेक्निक ढाला के पास मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम में एक सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) का निर्माण भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका को कम करना है। बटराहा में अतिक्रमण हटाकर पूरा होगा ड्रेनेज कार्य बटराहा मोहल्ले में जलजमाव की समस्या पर विधायक ने कहा कि बुडको द्वारा सड़क किनारे नाला निर्माण कराया गया है, लेकिन नाले की ऊंचाई सड़क से अधिक होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो जाता है। नगर निगम द्वारा ड्रेनेज सिस्टम का लगभग 500 फीट निर्माण कराया जा चुका है, जबकि शेष कार्य अतिक्रमण के कारण रुका हुआ है।

उन्होंने नगर निगम को अतिक्रमण हटाकर शेष ड्रेनेज निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है। विधायक का कहना है कि एक-दो दिनों में यहां कार्य प्रारंभ हो जाएगा, जिससे जलजमाव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। साथ ही मारूफगंज से बटराहा जाने वाली लगभग 700 फीट सड़क को ऊंचा करने का भी प्रस्ताव है, जिससे बरसात के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। रोशनी और जलनिकासी की व्यवस्था होगी बेहतर शहर के बाइपास स्थित सर्वा ढाला क्षेत्र में जलभराव और अपर्याप्त रोशनी को लेकर भी विधायक ने चिंता जताई। उन्होंने नगर निगम को पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने तथा जलनिकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि रेलवे के वाशिंग पिट और सड़क क्रॉसिंग के कारण यहां जलनिकासी प्रभावित हुई थी, लेकिन नगर निगम ने पानी निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोदाम के समीप कच्ची खुदाई कर जलनिकासी को और सुगम बनाने का निर्देश भी दिया गया है। 10 जून तक वर्क ऑर्डर होगा जारी विधायक ने कहा कि 5 जून तक टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार शामिल हो जाएंगे और 10 जून तक अधिकांश योजनाओं का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू होगा। उन्होंने पूर्व के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर के विकास और ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर गंभीर पहल नहीं किए जाने के कारण आज ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। अब नगर निगम और विभागीय अधिकारियों के सहयोग से जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments