सहारनपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। मोबाइल में अज्ञात APK फाइल डाउनलोड होने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से 5 लाख 69 हजार 698 रुपए की रकम अलग-अलग UPI ट्रांजेक्शन के जरिए निकाल ली गई। पीड़ित को इस धोखाधड़ी की जानकारी करीब एक माह बाद तब हुई, जब वो बैंक से पैसे निकालने पहुंचा। साइबर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपियान निवासी अब्दुल अलीम पुत्र निसार अहमद ने बताया कि उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात एप्लीकेशन की APK फाइल डाउनलोड हो गई थी। इसके उपयोग में आने के बाद 14 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग UPI ट्रांजेक्शन किए गए। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात ठगों ने उसके खाते से कुल 5,69,698 रुपए निकाल लिए। उसे इस पूरे मामले की भनक भी नहीं लगी। बाद में 9 अप्रैल 2026 को जब वह अपने बैंक खाते से धनराशि निकालने पहुंचा तो खाते से रकम गायब मिलने पर होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी रकम वापस कराई जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Source link
सहारनपुर में युवक के खाते से उड़ाए 5.69 लाख: पीड़ित बोला-APK फाइल डाउनलोड होते गायब हो गया पैसा, एक माह बाद बैंक पहुंचने पर चला पता – Saharanpur News
RELATED ARTICLES

