Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यबिहारसांसद ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई: कहा- सरदार पटेल के...

सांसद ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई: कहा- सरदार पटेल के जीवन-आदर्शों से युवा लें प्रेरणा, 150वीं जयंती पर ‘माय भारत’ कार्यक्रम – Jamui News


जमुई में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘माय भारत’ ने की ओर से एक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने एक पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

.

सांसद शंभू शरण पटेल ने युवाओं से सरदार पटेल के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और भारत सरकार का युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विशेष आयोजन कर रहा है।

यात्रा के दौरान मौजूद अतिथि।

देश में ‘एक राष्ट्र-एक विधान’ की भावना को किया मजबूत

सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि आज उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह ने देश में ‘एक राष्ट्र-एक विधान’ की भावना को मजबूत किया और धारा 370 को समाप्त कर इतिहास रचा।

कार्यक्रम में ये विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर सिंह, जिला युवा अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा केसरी, लोजपा जिला अध्यक्ष जीवन सिंह, जदयू उपाध्यक्ष सुनील वर्णवाल, जदयू जिला युवा अध्यक्ष संजीव रावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय यादव और भाजपा नेत्री साधना सिंह उपस्थित रहे। मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर इन्हाेंने दी प्रस्तुति

इस अवसर पर मणिद्वीप अकादमी, सैनिक पब्लिक स्कूल, तक्षशिला आर्य विद्यालय, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, द रेजिडेंशियल स्कूल, उड़ान इंटरनेशनल स्कूल, जीवनदीप अकादमी और राघवी डांस अकैडमी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता पर आधारित प्रस्तुतियाँ दीं।

एनएसएस, एनसीसी कैडेटों और जिले के युवा स्वयंसेवकों ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

एकता का संदेश लेकर निकली पदयात्रा

समारोह के अंत में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से एक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा को राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम की सफलता में माय भारत जमुई की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन, संचालन और व्यवस्थापन में निलेश कुमार, अखिलेश, हरिनंदन, मनोहर, स्वाती, खुशी सहित कई स्वयंसेवकों की भूमिका उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

डीईओ के कार्यक्रम छोड़ने पर भड़के सांसद

कार्यक्रम के दौरान उस समय हल्की नाराज़गी देखने को मिली जब विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे डीईओ दयाशंकर सिंह कार्यक्रम शुरू होने के बाद बीच में ही चले गए।

इस पर राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने मंच से ही आपत्ति जताते हुए कहा कि डीईओ ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। उन्होंने आयोजकों को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को भविष्य में कार्यक्रमों में आमंत्रित न किया जाए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments