Last Updated:
Home Made Tasty Sandwich: सुबह और शाम चाय के समय नाश्ते में कुछ झटपट और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद सब्जियों से आसानी से तैयार किया जा सकता है.
नाश्ते में कुछ झटपट और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प आपके लिए हो सकता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और घर में मौजूद सब्जियों से आसानी से तैयार किया जा सकता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सैंडविच सभी को पसंद आता है.
अगर आप भी घर में सुबह झटपट अपने घर में एक टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाना चाहते हैं, तो इसको बनाने के लिए आपको कुछ ही आइटम बाजार से लाने पड़ेंगे. जो आसानी से सब्जी की दुकानों पर मिल जाएंगी, जिसमें आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे.
घर पर टेस्टी सैंडविच बनाने के लिए आपको बाजार से स्वीट कॉर्न, ब्रेड, म्यूनिज, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, हरि मिर्च, बटर, चाट मसाला लाना होगा. पहले शिमला मिर्च, गाजर, प्याज हरी मिर्च को बारीक कांट लें और सबको एक साथ मिला लें. फिर ऊपर से म्यूनिज डालकर मिक्स कर लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रेसिपी एक्सपर्ट निहारिका ने बताया कि इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टेस्टी सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड लेनी होगी और ब्रेड के ऊपर सॉस लगाना होगा. इसके बाद मिक्स किए गए मटेरियल को इसके ऊपर रखना होगा. ब्रेड से इसको धक देना होगा और ऊपर से बटर लगाना पड़ेगा.
इसके बाद आप इसको रोटी बनाने वाले तवे या तो फिर मार्केट से मिलने वाले इलेक्ट्रॉनिक टोस्टर में लगाकर पकाएं. इसको पकाने में आपको लगभग 1 से 2 मिनट ही लगेगा. जैसे ही यह हल्का लाल हो जाए, आप तुरंत इसे निकाल लें.
जानकारी के लिए बता दें कि सैंडविच आज के इस दौर में लोगों का सबसे फेवरेट नाश्ता बनता जा रहा है. लोग इसको आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं. हालांकि इसको बनाने की रेसिपी कई प्रकार की है. आप इसको आलू या अन्य किसी के साथ भी बनाकर खा सकते हैं.
कुरकुरा होममेड वेज सैंडविच को आप गर्मागर्म हरी चटनी, टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ खा सकते हैं. हालांकि शाम की चाय, बच्चों के टिफिन या सुबह के नाश्ते के लिए यह एक बढ़िया डिश है. खास बात यह है कि थोड़ी सी सामग्री और कम समय में घर पर ही बाजार जैसा स्वाद लिया जा सकता है.

