श्रावस्ती3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्रावस्ती:जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के मजरा फत्तूपुर में एक सौतेली मां ने 7 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी।दरअसल घटना बीते शनिवार की है। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। आरोपी सौतेली मां की भी एक बेटी है। स्थानीय लोगों की माने तो मासूम आरोपी सौतेली मां से किसी बात को लेकर जिद कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के अनुसार, आरोपी अर्चना दुबे ने अपने सौतेले बेटे को चिमटे और बेलन से-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चिमटा और बेलन बरामद कर लिया गया है।

मृतक की दादी कौशल्या ने बताया कि दीपक उनके बेटे की पहली पत्नी का बच्चा था। घटना के समय बच्चे का पिता दिल्ली में था।वहीं दादी कौशल्या को सौतेली मां अर्चना ने दवा लेने बाहर भेजा था, तब यह घटना हुई। वापस लौटने पर उन्होंने पोते दीपक को मृत अवस्था में पाया। बच्चे के शरीर पर गहरे काले जलने के निशान भी मिले।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार यादव के मुताबिक, आरोपी ने शुरू में लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में कड़ाई से पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उसने चिमटे से मारा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

