Last Updated:
सांसद बनने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत को कई दफा चिराग पासवान के साथ हंसते-बोलते देखा गया. दोनों की केमिस्ट्री देखकर लोगों को लगा कि उनके बीच कुछ पक रहा है. दोनों के अफेयर की अफवाहें भी जंगल में आग की तरह फैलने लगी. अब कंगना रनौत ने रोमांस की अटकलों पर अपना बयान दिया है. उन्होंने इंटरव्यू में साफ कहा कि उनकी दोस्ती गहरी और पुरानी है, मगर अफेयर के दावों को नकार दिया. गौरतलब है कि दोनों सितारों ने साथ में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ भी की थी, जो 2011 में आई थी. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर उनके बीच कुछ होना होता, तो वह बहुत पहले ही हो चुका होता और उनके बच्चे होते.
नई दिल्ली: एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में उनके फैंस जानते हैं, लेकिन निजी जिंदगी में वे किसे डेट कर रही हैं, कब शादी करेंगी, इसे लेकर शायद करीबियों को ही पता हो. राजनीति में आने के बाद कंगना रनौत को किसी एक्टर के साथ स्पॉट नहीं किया गया, लेकिन नेता चिराग पासवान के साथ उनकी कोजी तस्वीरें और वीडियो, उनके बीच शानदार केमिस्ट्री की गवाही देती रहीं. कुछ वक्त से दोनों सितारों के अफेयर की अफवाहें छाई हुई हैं, जिस पर कंगना रनौत ने कमेंट करके लोगों का ध्यान खींचा है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

चिराग पासवान और कंगना रनौत पुराने दोस्त हैं. उन्होंने साथ में 2011 की फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ की थी. एक्ट्रेस ने अब एएनआई को दिए इंटरव्यू में अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कंगना ने बताया कि जब भी वह चिराग से मिलती हैं, तो उन्हें केवल एक अच्छे दोस्त का साथ महसूस होता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पब्लिक इवेंट में उनकी केमिस्ट्री को गलत समझा गया है, जबकि असलियत में वह सिर्फ दोस्त हैं.

एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वे चिराग से साल 2011 में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ के सेट पर मिली थीं. यह चिराग पासवान की पहली फिल्म थी और तभी से दोनों के बीच एक कनेक्शन बना हुआ है. कंगना ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं, तो हमारे बीच कोई रोमांस नहीं है. अगर हमारे बीच रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे होते.’
Add News18 as
Preferred Source on Google

कंगना रनौत ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘अगर मैं रोमांस चाहती, तो हो गया होता. ऐसा नहीं हो रहा है. यह सिर्फ एक दोस्ताना रिश्ता है.’ उन्होंने तर्क दिया कि दस साल पहले जब उन्होंने साथ काम किया था, तब भी उनके बीच ऐसी कोई फीलिंग नहीं थी. उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि अगर तब कुछ शुरू हुआ होता, तो आज हालात बिल्कुल अलग और पारिवारिक होते. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

कंगना रनौत ने चिराग के साथ अपनी ‘वाइब्स’ को समझाते हुए कहा कि चूंकि वे दोनों एक ही बैकग्राउंड (फिल्म जगत) से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उनके बीच एक आपसी समझ है. वह चिराग को अपना ‘टाइप’ मानती हैं, लेकिन केवल एक ऐसे इंसान के रूप में जिसके साथ बातचीत करना और समय बिताना उन्हें अच्छा लगता है. इस मेल-जोल में कोई रोमांस नहीं है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

दोनों सितारे कुछ वक्त पहले जब किसी हाई-प्रोफाइल इवेंट या संसद परिसर में साथ दिखे थे, तब उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही थी, जिसके चलते उनके पुराने फिल्मी वीडियो और तस्वीरें वायरल होने लगीं. हालांकि, कंगना ने अब स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है.

आज कंगना और चिराग दोनों ही फिल्मी पर्दे से ज्यादा पॉलिटिक्स के मैदान में एक्टिव हैं और असरदार नजर आ रहे हैं. जहां 43 साल के चिराग अपनी पार्टी और मंत्रालय की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, वहीं कंगना भी मंडी से सांसद के रूप में नई भूमिका निभा रही हैं. दोनों का यह फिल्मी अतीत अब उनकी राजनीतिक पहचान के साथ मिलकर लोगों के बीच आकर्षण पैदा कर रहा है. (फोटो साभार: IMDb)

40 साल की कंगना रनौत पिछली बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थी, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था. उन्होंने अभिनय के साथ-साथ फिल्म का निर्देशन भी किया. चिराग के साथ उनकी दोस्ती की खबरों ने भले ही सुर्खियां बटोरी हों, लेकिन कंगना का पूरा ध्यान फिलहाल अपने राजनीति और क्रिएटिव इवेंटों में है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

