Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहरदोई में विद्यालयीय बैंड प्रतियोगिता: सनातन धर्म इंटर कॉलेज और आर्य...

हरदोई में विद्यालयीय बैंड प्रतियोगिता: सनातन धर्म इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने जीता पहला स्थान – Hardoi News


फैजी खान | हरदोई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज में जनपदीय विद्यालयीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की 5 बालक वर्ग और 2 बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया।

बालक वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रफी अहमद इंटर कॉलेज को दूसरा और गंगा देवी इंटर कॉलेज को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने प्रथम और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

जीआईसी हरदोई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज खसरौल की टीमों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। राजबहादुर प्रतियोगिता के नोडल प्रभारी रहे। रमेश चंद्र वर्मा ने संचालन किया और अभिषेक अग्निहोत्री ने टाइमर की जिम्मेदारी संभाली।

निर्णायक मंडल में अनिल श्रीवास्तव और श्याम नारायण त्रिवेदी शामिल थे। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने विजेता टीमों को पुरस्कार दिए। जीआईसी प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव और एसडी कॉलेज प्रवक्ता राजबीर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों का अनुशासित प्रदर्शन सेना की तरह प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले के छात्र-छात्राएं प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रश्मि गुप्ता, मंजू तिवारी, सोहेल आलम खान, दीपक दुबे और स्मिता का योगदान रहा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments