Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यराजस्तानहेरिटेज निगम कमिश्नर ने तिरंगे बांट लिया स्वछता का वादा: जल-महल...

हेरिटेज निगम कमिश्नर ने तिरंगे बांट लिया स्वछता का वादा: जल-महल की पाल पर रैली निकाल स्वच्छता के प्रति पर्यटकों को किया जागरूक – Jaipur News


निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जल महल की पाल पर निकली तिरंगा और स्वच्छता रैली।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हेरिटेज निगम द्वारा जयपुर के जल महल की पाल पर आज स्वच्छता और तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान निगम कमिश्नर ने शहरवासियों और पर्यटकों को तिरंगा भेंट कर उनसे स्वच्छता का वादा लिया। वहीं जल महल की पाल पर मौजूद लोगों को जयपुर को

.

कमिश्नर मेयर समेत निगम के आला अधिकारी बस में सवार होकर जल महल की पाल पर पहुंचे।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर निगम हेरिटेज के अधिकारियों ने जल महल की पाल पर तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान निगम कमिश्नर डॉक्टर निधि पटेल ने जल महल की पाल पर घूमने आए देशी और विदेशी पर्यटकों को तिरंगा देकर सफाई रखने का वचन भी लिया। वहीं पाल को गंदा करने वाले लोगों को स्वच्छता की हिदायत भी दी। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद आम लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए जयपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की बात कही।

आज जनता और पर्यटकों को तिरंगा भेंट कर स्वच्छता रखने का वादा लेती कमिश्नर निधि पटेल।

आज जनता और पर्यटकों को तिरंगा भेंट कर स्वच्छता रखने का वादा लेती कमिश्नर निधि पटेल।

पटेल ने कहा कि जयपुर शहर के पर्यटन स्थलों को देखने लाखों लोग आते है। ऐसे में ये यहां की सिर्फ खूबसूरती लेकर साथ जाएं। इसी सोच के साथ आज हेरिटेज निगम की ओर से आज टूरिस्ट स्पॉट पर आमजन को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही तिरंगा देकर देशभक्ति के लिए प्रेरित भी किया गया है।

बता दे कि इससे पहले नगर निगम मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव, डिप्टी मेयर असलम फारूकी समेत नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जहां शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments