Sunday, August 2, 2026
Homeफूडहोटल का सीक्रेट फिश फ्राई मसाला रेसिपी जान लीजए, बिलकुल वही स्वाद,...

होटल का सीक्रेट फिश फ्राई मसाला रेसिपी जान लीजए, बिलकुल वही स्वाद, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर


Last Updated:

Fish Fry Recipe: क्या आपको भी होटल जैसी फिश फ्राई घर पर नहीं मिल पाती? अब चिंता छोड़िए! आज हम लाए हैं वो ‘सीक्रेट फिश मसाला’ रेसिपी जिसे शेफ अक्सर छुपा कर रखते हैं। जानें कैसे घर पर ही बनाएं क्रिस्पी और जूसी फिश फ्राई, जो देगा बिल्कुल बाहर वाला स्वाद.

जो लोग मछलियों के शौकीन हैं, वे जानते हैं कि मछली खाने में स्वाद का क्या महत्व है. मछली में अगर स्वाद न हो तो उसे खाने में मजा नहीं आता. खासकर जो लोग फिश फ्राई के शौकिन हैं उनके लिए यह खास मायने रखता है. फिश फ्राई में मसाले का बहुत बड़ा योगदान है. इसे कुरकुरा होना और स्वादिष्ट होना बहुत जरूरी है.

hotel-style-secret-fish-fry-recipe-fish-masala-ingredients-tips-for-crispy-fish-in-hindi

फिश से बनने वाली फिश करी तभी स्वादिष्ट होती है, जब उसे सही से फ्राई हो. फिश फ्राई के यदि फैन हैं तो होटल की सीक्रेट मसाला रेसिपी हम यहां बता रहे हैं.  खासकर होटल में बनने वाली फिश फ्राई का स्वाद अलग ही होता है, इसलिए कई लोग उस स्वाद के लिए होटल जाते हैं. लेकिन यह सोचना कि होटल जैसा स्वाद घर पर नहीं मिल सकता, गलत है. सही मसाले के साथ, घर पर भी होटल स्टाइल में स्वादिष्ट फिश फ्राई आसानी से बना सकते हैं.

hotel-style-secret-fish-fry-recipe-fish-masala-ingredients-tips-for-crispy-fish-in-hindi

सबसे पहले एक बड़ी प्लेट में आधा किलो चावल का आटा, आधा किलो कॉर्नफ्लोर, 200 ग्राम कश्मीरी मिर्च पाउडर, 50 ग्राम जीरा पाउडर, 50 ग्राम काली मिर्च पाउडर, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 20 ग्राम कसूरी मेथी को बिना पानी के अच्छे से मिला लें और एक डिब्बे में इस मैजिक मसाले को अलग रख लें. आप जितनी मछली खरीदते हैं, उसी हिसाब से इस मसाले को मिलाएं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

hotel-style-secret-fish-fry-recipe-fish-masala-ingredients-tips-for-crispy-fish-in-hindi

अगर आपके पास अभी 5 बड़े फिश पीस हैं तो उन्हें अच्छे से धोकर एक बर्तन में निकाल लें और उसमें हल्दी पाउडर, नींबू, अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर के लिए मेरिनेट होने दें.

hotel-style-secret-fish-fry-recipe-fish-masala-ingredients-tips-for-crispy-fish-in-hindi

इसके बाद, एक बर्तन में फिश फ्राई के लिए जरूरी मात्रा में तैयार किया हुआ मैजिक मसाला लेना चाहिए. उसमें पहले से साफ करके भिगोकर रखी हुई फिश के टुकड़ों को अच्छे से डिप करें और गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें. इससे होटल स्टाइल में स्वादिष्ट फिश फ्राई घर पर ही आसानी से बन जाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

होटल का सीक्रेट फिश फ्राई मसाला रेसिपी जान लीजए, बिलकुल वही स्वाद



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments