Last Updated:
बेंगलुरु में कॉस्ट ऑफ लिविंग अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती है. कोई यहां बड़ी बचत के तरीके बताता है, तो कोई अपने भारी-भरकम खर्चों से सबको चौंका देता है. अब एक नया मामला सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक शख्स 70 लाख रुपये सालाना कमाने के बाद भी कुछ भी सेव नहीं कर पा रहा है.
महीने की सैलरी ₹4 लाख, पर सेविंग्स ‘जीरो’ (AI Generated Image)
नई दिल्ली. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है. यहां मोटी सैलरी वाली नौकरियां तो हैं, लेकिन यहां का ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग’ यानी रहने का खर्च अक्सर चर्चा और बहस का विषय बना रहता है. हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस बहस को एक नई दिशा दे दी है. यह कहानी एक ऐसे शख्स की है जो साल के 70 लाख रुपये कमाता है, लेकिन महीने के आखिरी दिन उसके बैंक अकाउंट में एक रुपया भी नहीं बचता.
मशहूर इन्फ्लुएंसर और लेखक अंकुर वारिकू ने एक रेडिट पोस्ट के हवाले से इस चौंकाने वाले सैलरी ब्रेकअप का खुलासा किया है, जिसने इंटरनेट पर ‘मिडिल क्लास’ की परिभाषा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.
View this post on Instagram

