दौसा साइबर थाना पुलिस ने एशियन पेंट्स के मास्टरस्ट्रिक्स रिवॉर्ड एप में सेंध लगाकर करीब 1 करोड़ 72 लाख 86 हजार 297 रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाले दो और शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में साइबर क्राइम डिप्टी एसपी बृजेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। यह था मामला पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त 2025 को एशियन पेंट्स लिमिटेड के एसोसिएट जनरल मैनेजर स्नेहम्बर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कंपनी के मास्टरस्ट्रिक्स रिवॉर्ड प्रोग्राम में तकनीकी हेरफेर कर बिना उत्पाद खरीदे ही फर्जी क्यूआर कोड जनरेट कर रिवॉर्ड क्लेम किए गए, जिससे कंपनी को एक 72 लाख 86 हजार 297 का नुकसान हुआ था। इस तरह किया था फ्रॉड जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 12 से 15 अंकों के क्यूआर कोड को “ट्रायल एंड एरर” पद्धति से अनुमान लगाकर फर्जी क्यूआर कोड तैयार किए और रिवॉर्ड हासिल कर कंपनी के साथ साइबर फ्रॉड kiy। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी रिंकू सैनी निवासी लालसोट तथा राहुल सैनी निवासी टोडा गंगा, लालसोट को गिरफ्तार किया। इससे पहले अनिल सैनी और विष्णु सैनी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
Source link

