Last Updated:
Shah Rukh Khan Grooves To Chammak Challo: मैंगलोर में ‘छम्मक छल्लो’ पर डांस के बीच शाहरुख खान की लेडी फैन ने सरेआम किया प्यार का इजहार, पार की दीवानगी की सारी हदें. बोली- मैं अपने पति से ज्यादा आपसे प्यार करती हूं. जिसपर किंग खान ने भी दिया रिप्लाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर.
Lady Fan Proposes SRK At Mangalore Event: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के दुनियाभर में लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं. शाहरुख फिल्मों और एक्टिंग के अलावा अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए भी जाने जाते हैं. बता दें कि किंग खान को अब बॉलीवुड में 34 साल पूरे हो गए हैं. उनकी पहली फिल्म दीवाना 34 साल पहले आज के ही दिन 26 जून को रिलीज हुई थी. इस खास मौके पर शाहरुख खान मंगलूरु के एक इवेंट का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने अपने कई पॉपुलर गानों पर डांस भी किया.
इसी बीच जब वह छम्मक छल्लो सॉन्ग पर डांस करने लगे तभी शाहरुख की एक लेडी फैन ने कुछ ऐसा कहा, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा. अब यह वीडियो इंटरनेट पर हर जगह वायरल हो रहा है.
शाहरुख ने फैंस को दिया सरप्राइज
शाहरुख खान के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है. शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार 34 साल पूरे कर लिए हैं. इस बेहद खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए किंग खान कर्नाटक के मैंगलोर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया जिसे लोग जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे. इस सेलिब्रेशन के कई खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) June 25, 2026

