Last Updated:
एक टाइटल पर दो फिल्में बनी, जिसमें एक में अमिताभ बच्चन नजर आए तो दूसरी फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती नजर आए. ये नाम एक के लिए हिट तो दूसरे के लिए फ्लॉप रहा. चलिए बताते हैं इस बारे में.
ऐसा कई बार हुआ है कि एक ही नाम पर कई फिल्में बनी हो. एक बार ऐसा हुआ था अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती के साथ. दोनों ने एक ही टाइटल वाली फिल्में की. मगर एक सुपरस्टार फ्लॉप हो गया तो एक सुपरहिट देने में कामयाब रहा. चलिए इस रोचक से फैक्ट से रूबरू करवाते हैं.

हम बात कर रहे हैं ‘मर्द’ फिल्म की. ‘मर्द’ नाम की फिल्म बिग बी ने भी की तो मिथुन चक्रवर्ती ने भी. दोनों ही अपने अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं. दोनों ने ही एक्टिंग से लेकर छोटे पर्दे पर सक्सेस का स्वाद चखा है. मगर ‘मर्द’ टाइटल एक के लिए मनहूस रहा तो एक के लिए लकी.

अमिताभ बच्चन की ‘मर्द’ तो याद ही होगी. जिसमें उन्होंने 16 साल छोटी डिंपल कपाड़िया संग रोमांस किया था. ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और बिग बी के लिए लकी साबित हुई. बॉक्स ऑफिस पर खूब धनवर्षा हुई थी. मगर यही टाइटल मिथुन चक्रवर्ती के लिए मनहूस रहा था.

पहले बात करते हैं मिथुन चक्रवर्ती की ‘मर्द’ की. ये फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई. फिल्म में कादर खान, गुलशन ग्रोवर, रजा मुराद से लेकर जॉनी लीवर जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में रहे. फिल्म को गणपति बोहरा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में एक्शन और मसाला कूट-कूटकर था. लेकिन ‘मर्द’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.

मिथुन चक्रवर्ती ‘मर्द’ में एसीपी अर्जुन के रोल में थे. वर्दी पहने मिथुन दा ने एक ईमानदार पुलिस अफसर का रोल निभाया था. जिनका कई बार ट्रांसफर हो चुका है. मगर असली मुसीबत आती है जब उनका सामना खूंखार गैंगस्टर से होता है. वह कैसे अपनी ड्यूटी करते हैं और कैसे इससे निपटते हैं यही फिल्म में दिखाया गया था.

अब आते हैं अमिताभ बच्चन की सुपरहिट ‘मर्द’ पर. 1985 में आई ‘मर्द’ को मनमोहन देसाई ने डायरेक्ट किया था. जो दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी दर्शकों को ऐसी पसंद आई कि ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई.

‘मर्द’ की कास्ट की बात करें तो अमिताभ बच्चन, दारा सिंह, अमृता सिंह, गोगा कपूर से लेकर अन्य सितारे नजर आए थे. ये फिल्म साल 1985 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. जिसका आज का हिसाब-किताब 450 करोड़ रुपये बैठता है.

मर्द फिल्म के लिए म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था. वहीं सॉन्ग गाने वाले सिंगर्स में आशा भोंसले, मोहम्मद अजीज, शब्बीर कुमार शामिल थे.

