Thursday, November 26, 2026
Homeटेक्नोलॉजी14,999 रुपये में मिल रहा Samsung का 6000mAh बैटरी वाला फोन

14,999 रुपये में मिल रहा Samsung का 6000mAh बैटरी वाला फोन


Samsung के पिछले महीने लॉन्च हुए 6000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत में भारी कटौत की गई है। सैमसंग का यह फोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। सैमसंग का यह फोन 50MP के दमदार कैमरे के साथ आता है।

Samsung Galaxy M08 पर ऑफर

सैमसंग का यह फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पिछले महीने लॉन्च किया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन 18,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। अमेजन पर यह फोन महज 15,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में 2,500 रुपये की कटौती की गई है। वहीं, इसकी खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह से यह फोन 14,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M08 के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें कंपनी ने IPS LCD डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस बजट फ्रेंडली फोन को Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 के साथ पेश किया है। साथ ही, कंपनी फोन के साथ 6 साल तक OS अपग्रेड भी ऑफर कर रही है।

Galaxy M08 में कंपनी ने MediaTek Gelio G99+ चिपसेट यूज किया है। यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग का यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर ये खराब नहीं होगा।










Samsung Galaxy M08 फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Gelio G99+
स्टोरेज 4GB + 64GB
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
बैटरी 6000mAh, 25W
OS Android 17, OneUI 9

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का डेप्थ कैमरा मिलता है। फोन में 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। यह 6000mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग फीचर से लैस हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें – Huawei Mate 90 Air तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, मिलेगा 7 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments