Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहार24 घंटे से लापता मजदूर का शव कुआं से मिला: औरंगाबाद...

24 घंटे से लापता मजदूर का शव कुआं से मिला: औरंगाबाद में घर से घूमने निकला था, परिजनों ने रिश्तेदार के घर पर खोजबीन की थी – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में 24 घंटे से लापता एक अधेड़ का शव कुआं से बरामद किया गया। घटना गोह थाना क्षेत्र के अल्हन परासी गांव की है। मृतक की पहचान गांव निवासी 50 साल के कालीचरण दास के रूप में की गई।

.

मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद मृतक गर्मी से बचने के लिए घूमने जाने की बात कह कर निकाला था। शाम तक लौटकर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।

परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों के घर भी फोन कर पता लगाया गया, लेकिन कहीं भी उसका अता पता नहीं चल रहा था। मंगलवार को परिजनों से ढूंढते हुए गांव के बधार की ओर गए तो कुआं के पास में उसका चप्पल और गमछा दिखाई दिया।

बांस डालकर खोजबीन करने पर मिला शव

परिजनों को आशंका हुई कि कालीचरण कुएं में गिर गया है। बांस डालकर खोजबीन की गई तो उसका शव मिला। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोह थाना की पुलिस वहां पहुंची।

घटना के बाद सदर अस्पताल में लगी भीड़।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुआं से बाहर निकाल गया। थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।

मृतक कालीचरण दास अत्यंत ही गरीब परिवार से था। वह किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां है। पिछले साल ही उसने सबसे बड़े बेटे दीपक की शादी की थी। बाकी अभी अविवाहित है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments